Paytm 'Hide Payment' Feature: अब हाइड करें अपने प्राइवेट ट्रांजेक्शन, ऐसे काम करता है नया फीचर

Paytm ने आगे यह भी बताया है कि नया Hide Payment फीचर फिलहाल Paytm ऐप के लेटेस्ट वर्जन में रोलआउट किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2025 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Hide Payment फीचर फिलहाल Paytm ऐप के लेटेस्ट वर्जन में रोलआउट किया गया है
  • धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए एक्टिव होगा
  • अपने हिसाब से अनहाइड भी कर सकते हैं हाइड किए गए ट्रांजेक्शन

Photo Credit: Paytm

Paytm ने अपने ऐप में एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो प्राइवेसी से जुड़ा है। इस नए ‘Hide Payment' फीचर की मदद से अब यूजर किसी भी ट्रांजैक्शन को अपनी पेमेंट हिस्ट्री से हटा सकते हैं या कहें तो छुपा सकते हैं। यानी अगर आपने कोई ऐसा पेमेंट किया है जिसे आप नहीं चाहते कि कोई और देखे, जैसे कोई पर्सनल गिफ्ट, सरप्राइज खर्च या सेंसिटिव पेमेंट, तो अब आप उसे अपनी हिस्ट्री से गायब कर सकते हैं। यह ट्रांजैक्शन गायब तो रहेगा लेकिन पूरी तरह डिलीट नहीं होगा, बल्कि एक सेफ सेक्शन में सेव रहेगा जिसे सिर्फ यूजर ही एक्सेस कर सकेगा।

Paytm ने आगे यह भी बताया है कि नया Hide Payment फीचर फिलहाल Paytm ऐप के लेटेस्ट वर्जन में रोलआउट किया गया है और धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए एक्टिव हो रहा है। इस फीचर को एक्टिवेट करने के लिए यूजर को नीचे दिए इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना होगा;
Advertisement

सबसे पहले अपनी पेमेंट हिस्ट्री में जाएं और उस ट्रांजैक्शन को सेलेक्ट करना होगा जिसे आप छुपाना चाहते हैं
  • अब ‘Hide Payment' ऑप्शन पर टैप करें
  • एक बार ट्रांजैक्शन हाइड हो जाने के बाद वह नॉर्मल हिस्ट्री से गायब हो जाएगा
  • ट्रांजेक्शन की जानकारी एक अलग Hidden Payments सेक्शन में चली जाएगी 
  • इस सेक्शन को एक्सेस करने के लिए यूजर को ऑथेंटिकेशन पास करना होगा, यानी PIN, फिंगरप्रिंट या फेस लॉक जैसे मेथड्स काम में आएंगे।

Paytm का कहना है कि यह फीचर खास उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने फोन को दूसरों के साथ शेयर करते हैं या फिर उन सिचुएशन्स में होते हैं जहां कोई उनके फोन की स्क्रीन पर ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकता है। छुपाए गए ट्रांजैक्शन को यूजर जब चाहे वापस अनहाइड भी कर सकता है। यह एक तरह से डिजिटल प्राइवेसी के लिए लॉकबॉक्स जैसा काम करता है। UPI और डिजिटल ट्रांजैक्शन्स के बढ़ते यूज के साथ यह फीचर कई यूजर्स के बहुत काम आ सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Paytm, Paytm Hide Payments, Paytm Features
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.