21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह

कंपनी की दूसरी तिमाही 1 सितंबर से शुरू होने वाली है। बहुत संभव है की इससे पहले कंपनी ये छंटनियां कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अगस्त 2026 09:49 IST
ख़ास बातें
  • 2026 में Oracle के कर्मचारियों की संख्या में 21,000 की कमी आ चुकी है
  • छंटनी के बाद कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 141,000 रह गई है
  • AI में निवेश को इन छंटनियों की बड़ी वजह बताया जा रहा है

अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle कथित तौर पर छंटनियों के दूसरे राउंड की तैयारी कर रही है।

अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle छंटनियों के दूसरे राउंड की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में ग्लोबल लेवल पर बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की थी। अब फिर से नई छंटनियां की जा सकती हैं। खबर है कि कंपनी पेरोल लागत को घटाकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश को और अधिक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं किन विभागों पर हो सकता है इसका असर। 

अमेरिकी आईटी कंपनी Oracle फिर से छंटनियां करने की तैयारी में है। बिजनेस इनसाइडर के अनुसार, कंपनी छंटनियों का दूसरा दौर जल्द ही शुरू कर सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने प्रबंधकों से उन कर्मचारियों की पहचान करने को कहा है जो नियोजित छंटनी से प्रभावित हो सकते हैं। इन छंटनियों को बहुत जल्द अंजाम दिये जाने की तैयारी है। 

कंपनी की दूसरी तिमाही 1 सितंबर से शुरू होने वाली है। बहुत संभव है की इससे पहले कंपनी ये छंटनियां कर सकती है। कुछ टीमों से कंपनी दोहरे अंकों में छंटनियां कर सकती है। साल की शुरुआत में कंपनी बड़ी छंटनी कर चुकी है जिसमें कर्मचारियों की संख्या में बड़ी कटौती की गई थी। वित्त वर्ष 2026 में Oracle के कर्मचारियों की संख्या में 21,000 की कमी आ चुकी है जो कि कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 13 प्रतिशत है। बीती छंटनी के बाद कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 141,000 रह गई है। 

AI को इन छंटनियों की बड़ी वजह बताया जा रहा है। कंपनी कॉस्ट कटिंग करना चाहती है ताकि AI में ज्यादा से ज्यादा निवेश कर सके, क्योंकि मार्केट में तेजी से AI कंपिटीशन बढ़ रहा है। कंपनी अपनी स्थिति मज़बूत करने के लिए AI में खर्च को बढ़ा रही है, और इसी वजह से नौकरियों में कटौती की जा रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में AI से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर 55.7 बिलियन डॉलर खर्च किए हैं। इन निवेशों के लिए कंपनी 43 बिलियन डॉलर का कर्ज ले चुकी है। Oracle मौजूदा वित्त वर्ष में ऋृण और हिस्सेदारी के जरिए 40 बिलियन डॉलर और जुटाने की योजना भी बना रही है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  5. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  6. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  7. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  9. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  10. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.