Oppo के इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में होगी यह कीमत, सस्ती कार भी होगी लॉन्च!

वर्तमान में Ola S1 Pro, Bajaj Chetak EV, TVS iQube, Simple One जैसे कई पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 1 लाख रुपये कीमत के आसपास बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2021 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Oppo आने वाले कुछ वर्षों में भारत में लॉन्च करेगी सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • Tata Nano जैसे अफॉर्डेबल फोर-व्हीलर लॉन्च करने की भी प्लानिंग
  • कथित तौर पर 60 हज़ार रुपये से कम हो सकती है इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत

Oppo इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ-साथ अफॉर्डेबल फोर-व्हीलर पर भी काम कर रही है

स्मार्टफोन व टेक दिग्गज ओप्पो (Oppo) अब इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) मार्केट में कदम रखने जा रहा है। कंपनी भारत में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसकी अब भारत में कीमत का भी अंदाज़ा लग गया है। लेटेस्ट लीक में यह पुष्टि हो गई है कि कंपनी भारत में जल्द अपना बजट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric two-wheeler) पेश करने वाली है। इसके मॉडल नेम का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि इसकी भारत में कीमत 60,000 रुपये से कम होगी। भारत इस समय तेज़ी से उभरती ईवी मार्केट है और यही कारण है कि इस मार्केट में लोकप्रिय ऑटोमोबाइल से लेकर नए स्टार्टअप तक, सभी अपना हाथ आज़माना चाह रहे हैं। यहां तक कि अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo भी इस मार्केट में नए खिलाड़ी के रूप में प्रवेश कर रही है।

91 Mobiles ने टिप्सटर योगेश बराड़ (Yogesh Brar) के हवाले से यह दावा किया है कि Oppo भारतीय मार्केट में एक सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर (Affordable electric scooter in India) लॉन्च करने वाली है, जिसकी कीमत 60,000 रुपये से कम होगी। यहां स्कूटर की सटीक कीमत की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इससे इतना अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट जबरदस्त प्रतियोगिता के दौर से गुज़रने वाली है। Oppo के इलेक्ट्रिक स्कूटर के भारत में कथित तौर पर 2023-2024 के आसपास लॉन्च होने की संभावना है।

ओप्पो इलेक्ट्रिक स्कूटर के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर पर फिलहाल शुरुआती चरण में कार्य किया जा रहा है और यदि परिस्थिति कंपनी के बस से बाहर रहती है, तो इसके लॉन्च में देरी होने की उम्मीद भी की जा सकती है। हालांकि, जैसा कि हमने बताया, यदि इस स्कूटर की कीमत वाकई में 60,000 रुपये से नीचे होती है, तो मौजूदा ईवी खिलाड़ियों को दिक्कत का सामना जरूर करना पड़ सकता है। बताते चलें कि वर्तमान में Ola S1 Pro, Bajaj Chetak EV, TVS iQube, Simple One जैसे कई पावरफुल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 1 लाख रुपये कीमत के आसपास बेचे जा रहे हैं।

Oppo electric scooter के अलावा, रिपोर्ट में एक और मज़ेदार जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी Tata Nano जैसे एक कॉम्पेक्ट फोर-व्हीलर पर भी काम कर रही है। इस व्हीकल को लेकर भी फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि Oppo इस वाहन के जरिए बजट फोर-व्हीलर सेगमेंट में क्रांति लाने की कोशिश कर सकती है।
Advertisement

इससे पहले Realme और OnePlus भी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए ट्रेडमार्क फाइल कर चुके हैं। लीक हुए Oppo ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन से पता चलता है कि कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए 2018 में ही ट्रेडमार्क फाइल कर दिया था। फिलहाल Oppo ने इलेक्ट्रिक स्कूटर या सुर्खियों में चल रहे बजट फोर-व्हीलर को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की है। तब तक, हम आने वाले दिनों में इस ओर कुछ नई जानकारियां या लीक्स आने की उम्मीद कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.