नए साल से बदलने जा रहा कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट का तरीका, RBI के टोकन सिस्‍टम से इंडस्‍ट्री परेशान!

कंपनियों के सिस्टम में सेव क्रेडिट और डेबिट कार्ड डेटा को RBI ने 1 जनवरी 2022 से हटाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2021 19:22 IST
ख़ास बातें
  • RBI नए साल से ग्राहकों को टोकन सिस्‍टम का ऑप्‍शन देने जा रहा है
  • कार्ड से पेमेंट करते समय यूनीक कोड जनरेट होगा
  • इंडस्‍ट्री का कहना है कि इसकी तैयारी के लिए उसे समय नहीं दिया गया

मर्चेंट्स और बैंकरों का तर्क है कि उन्हें इन बदलावों का पालन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया।

भारतीय रिजर्व बैंक RBI नए साल से ग्राहकों को टोकन सिस्‍टम का ऑप्‍शन देने जा रहा है। इसके तहत कार्ड से पेमेंट करते समय ओरिजनल कार्ड डिटेल्स की जगह यूनीक ऑप्शनल कोड डिस्क्रिप्शन जनरेट होगा। इसको लेकर इंडस्‍ट्री सोर्सेज और बैंकों का कहना है कि RBI की ‘कार्ड टोकन' की ओर बढ़ने की योजना से कई कंपनियां, खासतौर पर ई-कॉमर्स फर्म और फूड डिलिवरी फर्म प्रभावित हो सकती हैं। RBI ने मार्च 2020 में गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा था कि मर्चेंट्स को वेबसाइटों पर कार्ड की डिटेल सेव करने की इजाजत नहीं होगी। यह फैसला डेटा सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लिया गया था। इस साल सितंबर में नई गाइडलाइंस आईं। इसके तहत कंपनियों को साल के अंत तक नियमों का पालन करने और कस्‍टमर्स को टोकन का विकल्प देने का समय दिया गया है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टोकनाइजेशन ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें कार्ड डिटेल एक यूनीक कोड या टोकन में बदल जाती है। यह सब एक एल्‍गोरिदम से होता है। इससे ऑनलाइन खरीदारी करते समय कार्ड डिटेल सुरक्षित रहती है।  
Advertisement

कंपनियों के सिस्टम से सेव क्रेडिट और डेबिट कार्ड डेटा को RBI ने 1 जनवरी 2022 से हटाने का आदेश दिया है।

मर्चेंट्स और बैंकरों का तर्क है कि उन्हें इन बदलावों का पालन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। टोकन सिस्‍टम से बाहर आने का मतलब होगा कि ग्राहकों को ऑनलाइन शॉपिंग करने पर कार्ड डिटेल को मैनुअली दर्ज करने की जरूरत होगी, वह भी हर बार। इस वजह से कई कस्‍टमर ऑनलाइन शॉपिंग बंद कर सकते हैं। 
Advertisement

नई दिल्ली स्थित थिंक-टैंक, एलायंस ऑफ डिजिटल इंडिया फाउंडेशन के प्रमुख सिजो कुरुविला जॉर्ज ने कहा कि मर्चेंट्स को लगभग 20 से 40 फीसदी तक रेवेन्‍यू लॉस हो सकता है। छोटी फर्मों पर इसका ज्‍यादा असर होगा। 
Advertisement

इस मामले में राज्‍यों के स्वामित्व वाले बैंकों और प्राइवेट लेंडर्स के सीनियर अधिकारियों ने कहा कि उन्हें चिंता है कि इस कदम से कार्ड लेनदेन में उल्लेखनीय गिरावट आएगी और कैश पेमेंट में बढ़ोतरी होगी।

एक बैंकर ने कहा कि जनवरी तक सभी बैंक इसके लिए तैयार नहीं होंगे। अगर हो भी गए तो किसी असुविधा से बचने के लिए वन-स्टेप कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्‍शन चुन सकते हैं। इससे न केवल कार्ड से पेमेंट में गिरावट आएगी, बल्कि कैश का सर्कुलेशन भी बढ़ेगा, जो चिंता का विषय है।
Advertisement

देश में क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्‍शन अक्टूबर में 1,00,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया। डिजिटल पेमेंट के दूसरे तरीकों में भी पिछले कुछ साल में तेजी देखी गई है।
Advertisement

एक इंटरनेट फर्म के एग्‍जीक्‍यूटिव ने कहा कि इंडस्‍ट्री अभी इस चीज को लेकर क्लियर नहीं है कि कैश बैक स्‍कीम्‍स और मंथली-इंस्‍टॉलमेंट टाइप की कार्ड खरीदारी कैसे काम करेगी। इस मामले में रिजर्व बैंक से पूछा गया है। 

RBI ने इस मामले पर कमेंट के लिए भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं दिया है। अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, जोमैटो जैसी कंपनियों ने भी कमेंट नहीं भेजा है। 

इंडस्‍ट्री एग्‍जीक्‍यूटिव्‍स का कहना है कि भले ही कुछ कार्ड नेटवर्क, बैंक और मचेंट्स तैयार हों, लेकिन इस प्रक्रिया को इंटीग्रेट करने और सुचारू रूप से चलाने में महीनों लग सकते हैं। 

पेमेंट्स फर्म PayU के चीफ प्रोडक्‍ट ऑफ‍िसर मानस मिश्रा ने कहा कि पूरे इकोसिस्‍टम को इसके लिए तैयार होने में लगभग 6 से 9 महीने और लग सकते हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  7. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  10. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.