जिन्‍हें जानते तक नहीं, उनसे मिलाने वाली 14 साल पुरानी वेबसाइट Omegle हुई बंद, जानें वजह

Omegle shut down : वेबसाइट की खूबी थी कि यूजर्स को अपने बारे में कोई डिटेल नहीं देनी होती थी और वह बाकी लोगों से बात कर सकते थे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 नवंबर 2023 15:51 IST
ख़ास बातें
  • 14 साल के ऑपरेशंस के बाद बंद हुई ओमेगल
  • अजनबी लोग इस वेबसाइट के जरिए करते थे बातचीत
  • वेबसाइट को साल 2009 में शुरू किया गया था

कोविड-19 के दौरान भी वेबसाइट को पॉपुलैरिटी मिली। घरों में कैद लोग इस वेबसाइट के जरिए अजनबी लोगों से चैट कर रहे थे।

ओमेगल (Omegle) नाम की एक जानी-मानी वेबसाइट करीब 14 साल के ऑपरेशंस के बाद बंद हो गई है। यह उन लोगों के बीच पॉपुलर थी, जो दुनियाभर में अजनबी लोगों से बातचीत या चैट करने में दिलचस्‍पी रखते थे। रिपोर्टों के अनुसार, वेबसाइट को चलाने और इसके मिसयूज को रोकने में जो खर्च आ रहा था, वह काफी ज्‍यादा था। नतीजतन वेबसाइट को बंद करने का फैसला किया गया। वेबसाइट को साल 2009 में शुरू किया गया था। इसकी खूबी थी कि यूजर्स को अपने बारे में कोई डिटेल नहीं देनी होती थी और वह बाकी लोगों से बात कर सकते थे। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, ओमेगल के मालिक लीफ के-ब्रूक्स (Leif K-Brooks) ने कहा कि यह फैसला लिया गया क्‍योंकि ओमेगल को ऑपरेट करने और इसके मिसयूज से मुकाबला करने में बहुत खर्च था। 

ओमेगल लोगों के बीच इसलिए भी पॉपुलर हुई, क्‍योंकि चैट करने के लिए यूजर्स को रजिस्‍ट्रेशन नहीं करना पड़ता था। कोविड-19 के दौरान भी वेबसाइट को पॉपुलैरिटी मिली। घरों में कैद लोग इस वेबसाइट के जरिए अजनबी लोगों से चैट कर रहे थे। 

इस वेबसाइट पर ना सिर्फ चैट हो सकती है बल्कि यूजर्स ऑडियो या वीडियो फॉर्मेट में भी बात कर सकते हैं। इतनी सुविधाओं के बावजूद ‘ओमेगल' का नाम विवादों से जुड़ा। कई यूजर्स ने शिकायत की कि उन्‍हें वेबसाइट पर नस्‍लवाद, दुर्व्‍यवहार का शिकार होना पड़ा। बाल यौन शोषण के मामले भी इस वेबसाइट के हवाले से सामने आए। 
Advertisement

हालांकि वेबसाइट ने इन समस्‍याओं से बचने की कोशिश की और चैट रूम में एंट्री के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 18 साल कर दिया। इसके बावजूद मामले सामने आते रहे, क्‍योंकि आयु वेरिफाई करने की कोई बाध्‍यता नहीं थी और नस्‍लवादी व अन्‍य लोग वेबसाइट पर आने से नहीं रुके। 
Advertisement

ओमेगल को विदेशों में खूब इस्‍तेमाल किया गया। भारत में संभवत: इसने ज्‍यादा पॉपुलैरिटी नहीं बटोरी। ओमेगल अकेला मामला नहीं है। कई ऐसी वेबसाइटें इंटरनेट के जमाने में बंद हुई हैं, जो काफी पॉपुलर थी। ऑर्कुट उन्‍हीं में से एक थी। भारत में भी लाखों लोग ऑर्कुट इस्‍तेमाल किया करते थे।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.