OnePlus SUPERVOOC 150W 20000mAh पावर बैंक 24 अप्रैल को होगा पेश, मिलेगा दमदार फीचर्स

OnePlus चीन में OnePlus 13T के साथ OnePlus SUPERVOOC 150W, 20000mAh पावर बैंक भी पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2025 11:59 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus SUPERVOOC 150W 20000mAh पावर बैंक 100W PD चार्ज का सपोर्ट करेगा।
  • OnePlus SUPERVOOC 150W 20000mAh पावर बैंक कई सिक्योरिटी लेयर के साथ आएगा।
  • OnePlus SUPERVOOC 150W 20000mAh पावर बैंक 3 डिवाइस चार्ज कर सकता है।

OnePlus SUPERVOOC 150W 20000mAh पावर बैंक 100W PD चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus चीन में OnePlus 13T के साथ OnePlus SUPERVOOC 150W, 20000mAh पावर बैंक भी पेश करने वाला है। ब्रांड ने बीते साल 100W, 12000mAh पावर बैंक पेश किया था, आगामी पावर बैंक उसका अपग्रेड होने वाला है। यहां हम आपको OnePlus SUPERVOOC 150W 20000mAh Power Bank के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus SUPERVOOC 150W 20000mAh Power Bank Features


OnePlus ने कंफर्म किया है कि 150W सुपरVOOC चार्जिंग के अलावा, पावर बैंक 100W PD चार्जिंग का भी सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स को लैपटॉप को भी आसानी से चार्ज करने की सुविधा मिलती है। कंपनी ने कहा कि यह मोबाइल फोन, कंप्यूटर, टैबलेट और ड्रोन के साथ कंपेटिबल है, यह आपको एक बार में तीन डिवाइस चार्ज करने की सुविधा प्रदान करता है। यह पावर बैंक ऑफिस या यात्रा के लिए उचित है।

फोटो में आगामी पावर बैंक सिल्वर सैंडब्लास्टिंग टेक्नोलॉजी यूएसबी-ए पोर्ट और यूएसबी-सी पोर्ट के साथ नजर आया है। यह बिल्ट इन यूएसबी-सी केबल के साथ आता है। आगामी पावर बैंक बैटरी कोर तापमान, ओवरचार्ज और ओवर-डिस्चार्ज सिक्योरिटी समेत कई सिक्योरिटी लेयर्स के साथ आएगा। यह इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट स्टैंडर्ड का अनुपालन करता है।


OnePlus 13T Specifications (Expected)


OnePlus 13T बाजार में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है। इस फोन में 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज दी जाएगी है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा। आगामी फोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने की उम्मीद है। ली जी ने पहले टीज किया था कि OnePlus 13T में लगभग 6,000mAh कैपेसिटी की बैटरी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 6,200mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिसका वजन सिर्फ 185 ग्राम होगा। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है। OnePlus 13T में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.31 इंच की OLED डिस्प्ले होगी। फोन शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा है। ड्यूराबिलिटी के लिए इसमें मेटल फ्रेम और ग्लास बैक मिलने की उम्मीद है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  4. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  5. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  6. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  7. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  8. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
  9. Redmi Note 17 5G भारत में लॉन्च: ₹30 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 4 Android अपग्रेड्स!
  10. Lock Upp 2 Winner तो मिल गया, लेकिन गले में पहना Smart Collar क्या था? यहां जानें सब कुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.