'Ola शक्ति' हुआ लॉन्च: बिना बिजली के चलाएगा AC, फ्रिज, इंडक्शन जैसे पावरफुल डिवाइस, जानें कीमत

Ola शक्ति को कंपनी ने चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें सबसे सस्ते वेरिएंट 1kW / 1.5kWh की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2025 13:21 IST
ख़ास बातें
  • Ola Shakti भारत का पहला पूरी तरह से स्वदेशी Battery Energy Storage System
  • कंपनी ने इसे चार कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया है
  • 1kW/1.5kWh की कीमत 29,999 और सबसे ज्यादा कैपेसिटी की कीमत 1.60 लाख रुपये

Ola शक्ति के सबसे बड़ी कैपेसिटी की कीमत 1,59,999 रुपये रखी गई है

Photo Credit: Ola Electric

Ola Electric ने आज, 16 अक्टूबर को अपने एनर्जी डिवीजन का पहला बड़ा प्रोडक्ट 'Ola शक्ति' लॉन्च किया। यह कंपनी का पहला Battery Energy Storage System (BESS) है, जो सीधे घरों, फार्म्स और छोटे बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है। Ola के मुताबिक यह भारत में एनर्जी कंजम्पशन को री-डिफाइन करेगा, यानी अब बिजली को मोबाइल की तरह पोर्टेबल और ऑन-डिमांड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले कुछ सालों में BESS की वार्षिक खपत 5 GWh तक पहुंच जाए।

क्या है Ola शक्ति?

Ola का कहना है कि Ola शक्ति (OIa Shakti) कंपनी के 4680 Bharat Cell टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिसे पहले EVs के लिए डेवलप किया गया था। अब उसी को एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे पूरी तरह भारत में डिजाइन, इंजीनियर और मैन्युफैक्चर किया गया है, यानी यह एक 100% स्वदेशी एनर्जी प्रोडक्ट है।

Advertisement

Ola Electric के चेयरमैन और एमडी भाविश अग्रवाल ने इस मौके पर कहा, "भारत में एनर्जी की कमी नहीं, बल्कि एनर्जी स्टोरेज की जरूरत है। Ola शक्ति के जरिए हम हर घर को एनर्जी इंडिपेंडेंस की ओर ले जा रहे हैं। यह सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, एक मूवमेंट है।"

Ola शक्ति की खासियतें

Ola Shakti एक फुली मॉड्यूलर सिस्टम है, जिसे जरूरत के हिसाब से स्केल किया जा सकता है। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन आसान इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस के लिए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें 98% तक की एनर्जी एफिशिएंसी मिलती है और यह ऑटोमोटिव-ग्रेड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स पर बेस्ड है।

Advertisement

यह सिस्टम IP67 रेटेड है, यानी डस्ट, वाटर और मॉनसून कंडीशन्स में भी फुली प्रोटेक्टेड रहेगा। साथ ही इसमें 0ms चेंजओवर टाइम दिया गया है, यानी पावर कट के दौरान भी बिजली तुरंत मिलती रहेगी। Ola शक्ति को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह AC, फ्रिज, पंप, इंडक्शन कुकर और नेटवर्क डिवाइसेज जैसे डिवाइस चला सके।

यूजर्स Ola शक्ति को रियल-टाइम में ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकेंगे। यह सिस्टम खुद यूसेज पैटर्न सीखकर एनर्जी ऑप्टिमाइज करेगा और स्मार्ट रिपोर्ट देगा ताकि बिजली और खर्च दोनों बच सकें। इसमें Time of Day Scheduling, Remote Diagnostics, OTA अपडेट्स और इंटेलिजेंट बैकअप प्रायरिटाइजेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Ola Shakti price in India, availability

Ola शक्ति को कंपनी ने चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें 1kW / 1.5kWh की कीमत 29,999 रुपये, 1kW / 3kWh की कीमत 55,999 रुपये, 3kW / 5.2kWh का प्राइस 1,19,999 रुपये और 6kW / 9.1kWh की कीमत 1,59,999 रुपये रखी गई है।

Advertisement

Ola Shakti की बुकिंग आज से 999 रुपये में शुरू हो चुकी है। डिलीवरी मकर संक्रांति 2026 से शुरू होगी। यह प्रोडक्ट Ola Electric की वेबसाइट और Ola Stores दोनों पर उपलब्ध रहेगा।

Ola Shakti क्या है?

Ola Shakti भारत का पहला पूरी तरह से स्वदेशी Battery Energy Storage System (BESS) है। यह घरों, दुकानों, फार्म्स और छोटे बिजनेस के लिए बना है ताकि आप बिजली को स्टोर कर सकें और जरूरत के समय यूज कर सकें।

Advertisement

Ola Shakti की कीमत क्या है और इसमें कितने वेरिएंट मिलेंगे?

Ola शक्ति को कंपनी ने चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें 1kW / 1.5kWh की कीमत 29,999 रुपये, 1kW / 3kWh की कीमत 55,999 रुपये, 3kW / 5.2kWh का प्राइस 1,19,999 रुपये और 6kW / 9.1kWh की कीमत 1,59,999 रुपये रखी गई है।

Ola Shakti कब से उपलब्ध होगी?

Ola Shakti की बुकिंग 999 रुपये में आज से शुरू हो गई है। इसकी डिलीवरी 2026 के मकर संक्रांति से शुरू होगी।

Ola Shakti किन डिवाइस या अप्लायंसेज को चला सकती है?

कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम AC, फ्रिज, इंडक्शन कुकर, पानी के पंप, और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट्स जैसे डिवाइस को आसानी से चला सकता है।

Advertisement

Ola Shakti कहां से खरीदी जा सकती है?

ग्राहक Ola Shakti को Ola Electric की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी Ola स्टोर्स से खरीद सकेंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.