रेंज और परफॉर्मेंस से परेशान होकर Ola S1 Pro के मालिक ने इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगाई आग! देखें वीडियो

Ola का S1 Pro हाल के कुछ महीनों में कई बार आलोचनाओं के घेरे में आ चुका है। हाल ही में पुणे में इस स्कूटर में अचानक आग लग गई थी। इसके अलावा कुछ लोगों ने स्कूटर के रिवर्स मोड में समस्याओं की शिकायत भी की है। 

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 12:35 IST
ख़ास बातें
  • रेंज को लेकर परेशान थे तमिलनाडु में रहने वाले डॉ पृथ्वीराज
  • कथित तौर पर सिंगल चार्ज में मात्र 44 km ही चल पाया इलेक्ट्रिक स्कूटर
  • खरीदने के 3 महीनों के अंदर कथित तौर पर 3 बार खराब हो चुका था S1 Pro

मार्च में Ola S1 Pro में आग लगने की घटना सामने आई थी

Photo Credit: via Sun News

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटनाएं ने यूजर्स सहित सरकार को भी चिंता में डाल दिया है। पिछले कुछ महीनों में Ola, Okinawa जैसे दिग्गजों के साथ-साथ कुछ अन्य मोबिलिटी कंपनियों के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (electric scooters) में अचानक आग लगने की घटनाएं देखने को मिली है, जहां कुछ लोगों ने अपनी जान तक गंवा दी है। हालांकि, नया मामला इलेक्ट्रिक स्कूटर में अपने आप आग लगने का नहीं है, बल्कि आग लगाए जाने का है, जहां तमिलनाडु में एक शख्स ने अपने OLA S1 Pro स्कूटर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। रीजनल न्यूज़ चैलन Sun News ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए जानकारी दी है कि तिरुपति डिस्ट्रिक्ट के अंबूर में एक व्यक्ति ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। स्कूटर में आग लगाने वाला व्यक्ति कथित तौर पर स्कूटर का मालिक है। 
 

चैनल ने व्यक्ति का हवाला देते हुए जानकारी दी कि कि खरीदे जाने के बाद से 3 महीनों में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 3 बार खराब हो चुका था। व्यक्ति का कहना है कि कंपनी का कहना था कि एक बार बैटरी चार्ज करने पर यह 120-180 किमी तक चेलगा, लेकिन उसे इसमें केवल 44 किमी की रेंज मिल रही थी। पेशे से डॉक्टर इस व्यक्ति का नाम पृथ्वीराज है, जिसने गुस्से में आकर अपने स्कूटर को बीच सकड़ में रोका और पेट्रोल डाल कर उसमें आग लगा दी।

Ola का S1 Pro हाल के कुछ महीनों में कई बार आलोचनाओं के घेरे में आ चुका है। हाल ही में पुणे में इस स्कूटर में अचानक आग लग गई थी। इसके अलावा कुछ लोगों ने स्कूटर के रिवर्स मोड में समस्याओं की शिकायत भी की है। 
Advertisement

आग लगने की घटनाओं को देखते हुए Ola Electric ग्राहकों से अपने स्कूटर वापस भी मंगवा रही है। कंपनी ने कुल 1,441 यूनिट्स को रिकॉल किया है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, यूजर्स के साथ-साथ सरकार भी इन घटनाओं को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी इन घटनाओं एक एक्सपर्ट कमेटी बनाने का ऐलान किया है, जो ना सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं के बारे में जानकारी इकट्ठी करेगी, बल्कि इन हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का सुझाव भी देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.