Ola S1 Pro को बनाया स्पीकर, इस 'जुगाड़' पर कंपनी CEO ने दिया मजेदार रिप्लाई

घटना गुजरात के सूरत की बताई जा रहा है। वीडियो में लोगों के एक समूह को रंगोली के आसपास गरबा करते हुए देखा जा सकता है। जिस गाने में लोग थिरक रहे हैं, वो Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बज रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2022 19:32 IST
ख़ास बातें
  • ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को गाना बजाने के काम में लिया गया
  • एक नवरात्री इवेंट में बिजली जाने के बाद ओला स्कूटर में चलाए गाने
  • इस जुगाड़ के लिए Ola CEO भाविश अग्रवाल ने भी किया रिप्लाई

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 1.30 लाख रुपये है

जहां "जुगाड़" की बात आती है, वहां भारतीयों का नाम सबसे ऊपर आता है। सोशल मीडिया भारतीयों के जुगाड़ों से भरा रहता है। एक ऐसा ही जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नवरात्रि के एक इवेंट के दौरान बिजली चले जाने के बाद लोगों के एक ग्रुप ने Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाउडस्पीकर में बदल दिया। जी हां, आप 21वीं शताब्दी में जी रहे हैं, यहां अब स्कूटर्स को गाना बजाने के काम में भी लगाया जा सकता है।

ट्विटर पर Shreyas Sardesai (@shreyas7065) ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को गाना बजाने के काम में लिया जा रहा है। घटना गुजरात के सूरत की बताई जा रहा है। वीडियो में लोगों के एक समूह को रंगोली के आसपास गरबा करते हुए देखा जा सकता है। जिस गाने में लोग थिरक रहे हैं, वो Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर बज रहा है। लोगों को ऐसा इसलिए करना पड़ा, क्योंकि नवरात्रि समारोह के दौरान बिजली चली गई थी।
 

ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, "नवरात्रि उत्सव के दौरान लाइट जाने पर ओला एस1 प्रो एक सेवियर निकला। ओला के स्पीकर के साथ सभी ने नवरात्रि का आनंद लिया।"

वीडियो को खबर लिखे जाने तक वीडियो को 41,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वीडियो में इस जुगाड़ को देखकर Ola के CEO भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने भी इसे रीट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "हम अगले साल से पहले मूवओएस में एक खास नवरात्री मोड बनाएंगे!"
Advertisement
 

वहीं, Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने भी इस वीडियो को रीट्वीट किया।
Advertisement
 

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 8.5kW की बैटरी मिलती है और यह तीन राइड मोड्स के साथ आता है जिसमें नॉर्मल, स्पोर्ट्स और हाइपर मोड शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटा है। 0 से 40km/h की स्पीड तक यह केवल 3 सेकेंड में ही पहुंच जाता है। सिंगल फुल चार्ज में स्कूटर 181 किलोमीटर तक की रेंज तक जा सकता है। Ola S1 Pro में हिल होल्ड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रिमोट स्टार्ट एवं स्टॉप के अलावा लॉक-अनलॉक जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट और रियर व्हील में डिस्क ब्रेक सिस्टम दिया गया है। सीट के नीचे 36 लीटर का स्टोरेज स्पेस भी इसमें दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ola S1 Pro, Ola S1 Pro Navratri
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.