Ola S1 Pro ने रिवर्स मोड में पकड़ी स्‍पीड! 65 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

दावा है कि रिवर्स मोड इस्‍तेमाल करते समय बुजुर्ग ने स्कूटर पर कंट्रोल खो दिया, क्योंकि वह अपनी पूरी स्‍पीड पकड़ चुका था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 मई 2022 12:15 IST
ख़ास बातें
  • यह घटना राजस्‍थान के जोधपुर से सामने आई है
  • 65 साल के बुुजुर्ग व्‍यक्ति के सिर व हाथ में चोटें आई हैं
  • कंपनी ने इस मामले में अबतक कुछ नहीं कहा है

पिछले महीने भी कुछ Ola S1 Pro यूजर्स ने रिवर्स मोड से संबंधित घटनाओं के बारे में बताया था।

Photo Credit: Twitter/Ola Electric

ओला (Ola) इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के रिवर्स मोड में स्‍पीड पकड़ने के कुछ मामले सामने आए हैं। ऐसी शिकायतों पर कंपनी ने सार्वजनिक रूप से कोई जवाब नहीं दिया है। ताजा वाकया राजस्‍थान के जोधपुर से सामने आया है, जहां एक Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्‍कूटर के रिवर्स मोड में स्‍पीड पकड़ने की वजह से 65 वर्षीय बुजुर्ग घायल हो गए। इस घटना ने एक बार फिर ओला इलेक्ट्रिक के टू व्‍हीलर्स पर यूजर्स की सिक्‍योरिटी को लेकर सवाल उठाया है। 

पल्लव माहेश्वरी ने बुधवार को लिंक्डइन (LinkedIn) पर घटना की जानकारी दी, जिसमें उनके पिता को Ola S1 Pro की वजह से सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पल्लव ने बताया है कि उनके पिता स्‍कूटर को घर के अंदर पार्क करने के लिए ले जा रहे थे। उनका कहना है कि रिवर्स मोड इस्‍तेमाल करते समय उनके पिता ने स्कूटर पर कंट्रोल खो दिया, क्योंकि वह अपनी पूरी स्‍पीड पकड़ चुका था। इसकी वजह से 65 वर्षीय बुजुर्ग का सिर दीवार से जाकर टकरा गया। 

पल्‍लव के मुताबिक, उनके पिता के सिर में 10 टांके लगे हैं और टूटे हुए बाएं हाथ में दो प्लेट लगाई गई हैं। पल्‍लव ने बताया है कि उनके पिता 65 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं और ओला के इलेक्ट्रिक व्‍हीकल का इस्‍तेमाल करने के लिए काफी उत्साहित थे। उन्होंने कहा है कि ओला इलेक्ट्रिक ने उस बग को ठीक नहीं किया, जिसके कारण स्कूटर कई यूजर्स के लिए रिवर्स मोड में स्‍पीड पकड़ रहा है।

इस मामले पर कंपनी का पक्ष जानने के लिए गैजेट्स 360 ने ओला इलेक्ट्रिक से संपर्क किया है। कंपनी का जवाब आने पर हम आर्टिकल को अपडेट करेंगे। 
Advertisement

पिछले महीने भी कुछ Ola S1 Pro यूजर्स ने रिवर्स मोड से संबंधित घटनाओं के बारे में बताया था। यूजर्स का कहना था कि रिवर्स मोड में स्विच करने पर स्कूटर अपनी पूरी स्‍पीड पकड़ने लगा। एक मामले में तो स्‍कूटर रिवर्स मोड में स्विच हो गया था। 
Advertisement

तब भी ओला इलेक्ट्रिक ने उन घटनाओं में से किसी पर भी कमेंट नहीं किया। ना ही रिपोर्ट की गई समस्याओं को सॉल्‍व करने के बारे में कोई ऐलान किया। कंपनी ने यह भी कन्‍फर्म नहीं किया कि उसने रिवर्स मोड में कोई निश्चित स्‍पीड लिमिट सेट की है। 

दुर्घटनाओं से बचने के लिए आमतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर मेकर्स रिवर्स मोड में स्‍पीड लिमिट को सेट करते हैं। एथर एनर्जी अपने स्कूटर को रिवर्स मोड के लिए 3 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड में सेट रखती है, जबकि पार्किंग के दौरान रिवर्स मोड इस्‍तेमाल करते समय 5 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड लिमिट रखती है। 
Advertisement

रिवर्स मोड में समस्‍या के अलावा हाल के दिनों में कुछ Ola S1 Pro स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं। कंपनी ने कुछ मामलों में जांच का भरोसा दिया है। हालांकि इससे जुड़ी कोई डिटेल अबतक शेयर नहीं की गई है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.