केवल महिलाओं द्वारा तैयार किए जाएंगे Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर, खुलेंगी 10 हज़ार से ज्यादा भर्तियां

Ola S1 की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये और Ola S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये है। दोनों मॉडल को ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 सितंबर 2021 21:08 IST
ख़ास बातें
  • Ola Futurefactory में केवल महिलाएं करेंगी काम
  • 10,000 से ज्यादा महिलाओं को किया जाएगा भर्ती
  • Ola S1 और S1 Pro को तैयार करेंगी

Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की दिल्ली में कीमत 99,999 रुपये है

OLA ने पिछले महीने स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola Scooter के लॉन्च के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में हलचल मचा दी थी। अभी इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) प्री-बुकिंग पर उपलब्ध है। कंपनी ने ओला स्कूटर को दो ट्रिम में लॉन्च किया है - S1 और S1 Pro मॉडल। अब ओला ने ऐलान किया है कि कंपनी एक खास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाएगी, जो खास महिला कर्मचारियों के लिए होगा। 

Ola के CEO भाविश अग्रवाल सोमवार को ट्विटर के जरिए घोषित किया है कि उनकी Ola Futurefactory भविष्य में महिलाओं द्वारा ऑपरेट की जाएगी। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा, (अनुवादित) "आत्मनिर्भर भारत को आत्मनिर्भर महिलाओं की जरूरत है!" वे आगे लिखते हैं " यह ऐलान करते हुए गर्व हो रहा है कि ओला फ्यूचरफैक्ट्री को पूरी तरह से 10,000 से ज्यादा महिलाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी ऑल-वूमेन फैक्ट्री होगी।" भाविश अग्रवाल ने इसी ट्वीट में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा महिलाओं की वर्कफोर्स के पहले बैच का स्वागत भी किया।
Advertisement
 

Ola S1 की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये और Ola S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये है। दोनों मॉडल को ऑनलाइन खरीदा जा सकेगा। कंपनी यह पहले ही बता चुकी है कि ओला स्कूटर की बिक्री पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। यहां तक कि लोन की प्रक्रिया को भी पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बनाया गया है।

Ola Scooter की बिक्री 15 सितंबर, 2021 की सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसमें उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने स्कूटर को 499 रुपये में प्री-बुक किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.