मात्र 1 रुपये में मिल रहे Nothing Ear Black, फ्लिपकार्ट के ऑफर ने मचाई लूट

फ्लिपकार्ट धांसू ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसमें Nothing Phone (3) को प्री-ऑर्डर करने पर Nothing Ear 2024 (Black) मात्र 1 रुपये में मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जुलाई 2025 09:32 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3) के प्री-ऑर्डर पर डिस्काउंट और अन्य फायदे मिल रहे हैं।
  • Nothing Ear 2024 (Black) को सिर्फ 1 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • Nothing Phone (3) की डिलीवरी के बाद Nothing Ear 2024 मिलेंगे।

Nothing Ear 2024 में 11 मिमी ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने इसी महीने की शुरुआत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone (3) लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट धांसू ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसमें अगर आप  Nothing Phone (3) को प्री-ऑर्डर करते हैं तो Nothing Ear 2024 (Black) को मात्र 1 रुपये में पा सकते हैं। आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।


कैसा उठा सकते हैं इस ऑफर का लाभ?


जिन ग्राहकों ने 1 जुलाई रात 11:30 बजे से 12 जुलाई दोपहर 3 बजे के बीच Nothing Phone (3) का प्री-ऑर्डर किया है तो उन्हें Nothing Phone (3) की डिलीवरी से 7 दिन बाद नथिंग Nothing Ear 2024 (Black) पर डिस्काउंट मिलेगा। Ear 2024 (Black) पर डिस्काउंट Phone (3) की डिलीवरी से 7 दिन बाद प्रोडक्ट पेज पर नजर आएगा। Nothing Ear 2024 (Black) पात्र ग्राहकों के लिए 1 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank, ICICI Bank और IDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है।
 

Nothing Ear Black Price


Nothing Ear Black वर्तमान में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में लिस्ट किए गए हैं।
Advertisement
 

Nothing Phone 3 Price


Nothing Phone 3 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Nothing Phone 3 Specifications


Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Phone 3 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए Phone 3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Phone 3 में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 160.60 मिमी, चौड़ाई 75.59 मिमी, मोटाई 8.99 मिमी और वजन 218 ग्राम है।

Nothing Ear Black सिर्फ 1 रुपये में कैसे मिलेंगे?

Nothing Phone (3) को फ्लिपकार्ट से प्री-ऑर्डर करने पर Nothing Ear Black सिर्फ 1 रुपये में मिलेंगे।

Nothing Ear Black की कीमत कितनी है?

Nothing Ear Black वर्तमान में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में लिस्ट किए गए हैं।

Nothing Phone 3 की कीमत कितनी है?

Nothing Phone 3 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है।

Nothing Phone 3 में कौन सा प्रोसेसर है?

Nothing Phone 3 में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • Bad
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing Ear Black, Nothing Ear 2024, Flipkart

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
#ताज़ा ख़बरें
  1. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  3. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  4. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  5. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  6. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  7. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  8. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  9. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.