4 लाख से ज्यादा कारों को Nissan ने खराबी के चलते किया रिकॉल! ये मॉडल लिस्ट में हैं शामिल

इसमें 2008 और 2009 की Quest मिनी वैन भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2023 09:48 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने 4,63000 कारों को नॉर्थ अमेरिका में रिकॉल
  • इसमें 2008 और 2009 की Quest मिनी वैन भी शामिल हैं
  • निसान की ओर से अभी तक इनकी सर्विसिंग शुरू नहीं की गई है

Nissan ने लगभग 11000 पार्ट्स में खराबी होने की बात कही है।

Nissan अपनी 4 लाख से ज्यादा कारों को रिकॉल कर रही है। कंपनी ने नॉर्थ अमेरिका में इन कारों को रिकॉल किया है जिसका कारण सीट बेल्ट में खराबी होना बताया जा रहा है। साथ ही स्टीरियरिंग व्हील में भी खराबी होने की बात सामने आई है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने कस्टमर्स की सेफ्टी के लिए अलर्ट है और कारों में आई खराबी का पता लगने के तुरंत बाद ही कारों का रिकॉल किया गया है। 

जापान की कार बनाने वाली कंपनी Nissan Motor Co. Ltd ने अपनी 4,63000 कारों को नॉर्थ अमेरिका में रिकॉल किया है। इनकी सीट बेल्ट और स्टीरिंग व्हील में गड़बड़ी आने की बात सामने आई है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक, रिकॉल किए गए व्हीकल्स में फ्रंटियर स्मॉल पिकअप, टाइटन लार्ज पिकअप शामिल हैं। साथ ही 2008 से 2011 के बीच के कुछ मॉडल्स को भी रिकॉल किया गया है। इनमें Xterra, Pathfinder और Armada एसयूवी शामिल हैं। 
Advertisement

इसमें 2008 और 2009 की Quest मिनी वैन भी शामिल हैं। रिपोर्ट कहती है कि कंपनी ने लगभग 11000 पार्ट्स में खराबी होने की बात कही है। इसलिए कंपनी ने इन्हें रिकॉल करने का फैसला किया है। निसान की ओर से अभी तक इनकी सर्विसिंग शुरू नहीं की गई है। लेकिन अप्रैल की शुरुआत में यह शुरू होने की बात कही गई है। इसके लिए कस्टमर्स को ईमेल के जरिए सूचित किया जाएगा कि वह अपने नजदीकी डीलर के पास कार को सर्विसिंग के लिए कब लेकर जा सकते हैं। निसान के लिए खबर है कि कंपनी भारत में अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। 

Nissan और Renault भागीदारी में भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में अपने नए व्हीकल जल्द पेश कर सकती हैं। इसमें कार सेग्मेंट में 6 नए मॉडल पेश किए जा सकते हैं। कंपनी इसमें 4 सी सेग्मेंट के एसयूवी मॉडल और 2 ए सेग्मेंट के EV मॉडल पेश कर सकती है। ये मॉडल ग्लोबल मॉड्यूल फैमिली पर आधारित होंगे। इन्हें कंपनी के चेन्नई प्लांट में बनाने की बात सामने आई है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  2. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  3. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  4. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  7. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.