Nissan की Magnite SUV की बिक्री हुई 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा

इसे लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इसका शुरुआती प्राइस 4..99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 23:02 IST
ख़ास बातें
  • इसे लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था
  • इसका शुरुआती प्राइस 4..99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • पिछले वर्ष कंपनी ने Magnite का Kuro Edition लॉन्च किया था

इस वर्ष ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए अच्छी शुरुआत हुई है

ऑटोमोबाइल मार्केट में पिछले कुछ वर्षों में SUV की डिमांड तेजी से बढ़ी है। Nissan की Magnite SUV ने भारत में बिक्री एक लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसे लगभग चार वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इसका शुरुआती प्राइस 4..99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

चार मीटर से कम की कॉम्पैक्ट SUV Magnite का मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Kia की Sonet और Hyundai की Venue से होता है। देश में Nissan के बिजनेस को बरकरार रखने में Magnite SUV का बड़ा योगदान है। कंपनी केवल इसी मॉडल की देश में बिक्री कर रही है। इसका विदेश में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। कंपनी ने Magnite SUV की एक लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री की घोषणा करने के साथ ही 'Nissan One' प्लेटफॉर्म को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस वेब-बेस्ड प्लेटफॉर्म से कंपनी के मौजूदा और नए कस्टमर्स को टेस्ट ड्राइव, व्हीकल्स की बुकिंग, सर्विस जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 
Advertisement

पिछले वर्ष कंपनी ने Magnite का Kuro Edition लॉन्च किया था। यह इसका पूरी तरह ब्लैक वेरिएंट है। इसके डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया था। Magnite Kuro में ब्लैक फिनिश, KURO बैज के साथ ब्लैक ग्रिल, स्किड प्लेट, रूफ रेल, हेडलैंप शामिल हैं। इसका प्राइस 8.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 72 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प है। यह 100 hp की पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

इस वर्ष ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए अच्छी शुरुआत हुई है। इनमें से अधिकतर कंपनियों ने जनवरी में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में ग्रोथ दर्ज की है। जनवरी में लगभग चार लाख कारों की बिक्री हुई है। बड़ी कार मेकर्स में शामिल Maruti Suzuki की सेल्स लगभग 15.5 प्रतिशत बढ़कर 1,99,364 यूनिट्स की रही। कंपनी ने पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,72,535 यूनिट्स की बिक्री की थी।Tata Motors की जनवरी में सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) सहित 54,033 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसकी बिक्री 48,289 यूनिट्स थी। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोतरी हुई है। 
Advertisement


   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.