चीनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी NIO की गाड़ियां अब यूरोप में मचाएगी धमाल

NIO ने हाल ही में एक घोषणा की थी, जिसमें बताया गया था कि मई महीने में उनकी कार को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया और कंपनी ने 6,711 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जून 2021 12:25 IST
ख़ास बातें
  • NIO की ES8 इलेक्ट्रिक कार को मिली यूरोपियन अथॉरिटी की मंजूरी
  • अब चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता घरेलू बाज़ार से बाहर करेगी बिजनेस
  • मई महीने में साल-दर-साल के हिसाब हासिल की थी 95.3 प्रतिशत की ग्रोथ

NIO ने मई महीने में चीन में 6,711 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची थी

इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली चीनी कंपनी NIO ने हाल ही में अपनी गाड़ियों की बिक्री के आंकड़ें जारी किए थे, जिससे पता चला था कि कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद हर इलेक्ट्रिक कार को खासा पसंद किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कंपनी का कारोबार दुनिया भर में नहीं फैला है। लेकिन अब, इस कंपनी को एक नया बाज़ार मिल गया है। कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार ES8 को यूरोपियन होल व्हीकल टाइप अप्रूवल (EWVTA) मिलने के बाद, अब कंपनी नॉर्वे समेत पूरी यूरोपियन मार्केट में अपने पैर पसारने की तैयारी में है।

Nio ने पिछले हफ्ते के अंत में घोषित (via GizmoChina) कि NIO की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) ES8 को EWVTA सर्टिफिकेशन मिल गया है और कंपनी अब इस कार को यूरोपियन मार्केट में बेचने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा, ES8 इलेक्ट्रिक SUV के लिए कंपनी को सभी यूरोपीय संघ के देशों में बड़े पैमाने पर उत्पादन और लाइसेंस प्लेट रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक मंजूरी भी मिल गई है। रिपोर्ट कहती है कि NIO अपनी ES8 इलेक्ट्रिक कार को इस साल सितंबर से बेचना शुरू करेगी।
Advertisement

कंपनी ने नॉर्वे और यूरोपियन बाज़ारों के लिए अपनी तैयारी पूरी कर रखी है। कंपनी अपने नॉर्वे यूज़र्स के लिए NIO House और यूरोपियन यूज़र्स के लिए खास तैयार ऐप के साथ-साथ NIO Life और पावर स्वैप स्टेशन भी मुहैया कराएगी।

NIO ने हाल ही में एक घोषणा की थी, जिसमें बताया गया था कि मई महीने में उनकी कार को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया और कंपनी ने 6,711 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची। NIO के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक कार मौजूद हैं, जिनमें ET7, EC6, ES8 और ES6 इलेक्ट्रिक कार शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि मई महीने का आंकड़ा साल-दर-साल के हिसाब 95.3 प्रतिशत की ग्रोथ थी और मई महीने तक ES8, ES6 और EC6 की कुल 109,514 यूनिट्स बेची गई।
Advertisement

कंपनी ने यह ग्रोथ तब हासिल की है, जब कंपनी के पास केवल घरेलू मार्केट है। यूरोपियन मार्केट बेहद तेज़ी से इलेक्ट्रिक गाड़ियों को अपना रही है। ऐसे में यूरोप में बिजनेस करना कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.