नेटफ्लिक्स भारत में लॉन्च, पैकेज 500 रुपये से शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जनवरी 2016 11:05 IST
नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी कंपनी के सीईओ रीड हेस्टिंग्स ने सीईएस 2016 में दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स की सेवा चीन को छोड़कर दुनिया के ज्यादातर बड़े देशों में उपलब्ध हो गई है। उन्हें उम्मीद है कि चीन में भी इस सेवा की शुरुआत जल्द होगी।

भारत में इस सेवा के लिए पैकेज की शुरुआत 500 रुपये प्रति महीने से होगी। यह रकम 1 एसडी स्क्रीन के लिए है। 650 रुपये प्रति महीने भुगतान करके एक वक्त पर एक ही आईडी से 2 स्क्रीन पर एचडी कंटेंट का मजा उठाया जा सकता है। और आप अगर 800 रुपये प्रति महीने देते हैं तो आप एक वक्त पर एक ही आईडी से 4 अलग स्क्रीन पर 4के कंटेंट का फायदा उठा पाएंगे।
 

अगर आप यह सोच रहे हैं कि नेटफ्लिक्स की सेवा का आपके इंटरनेट डेटा पर क्या असर पड़ेगा तो कंपनी के मुताबिक, एचडी स्ट्रीम को 1 घंटे तक इस्तेमाल करने पर 3 जीबी तक डेटा की खपत होगी। वहीं, एसडी वीडियो में 300-700 एमबी डेटा की खपत प्रति घंटे होगी। 4के अल्ट्रा स्ट्रीमिंग में प्रति घंटे 7 जीबी इंटरनेट डेटा खर्च होगा।

अक्टूबर 2015 के आंकड़ों के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के पास करीब 7 करोड़ उपभोक्ता हैं। यह कंपनी नामी टीवी नेटवर्क और मूवी स्टूडियोज के साथ पार्टनरशिप में ऑनलाइन कंटेंट मुहैया कराने के अलावा ऑरिजनल शो भी बनाती है। ऑरेंज इज़ द न्यू ब्लैक, हाउस ऑफ कार्ड्स, मार्वल की जेसिका जोन्स और डेयरडेविल्स कुछ ऐसे शो हैं जो एक्सक्लूसिव तौर पर नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.