करना चाहते हैं नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल, ये बातें है आपके काम की

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जनवरी 2016 14:23 IST
नेटफ्लिक्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस ऑनलाइन सेवा का फायदा उठाने के लिए आपको कम से कम 500 रुपये प्रति माह खर्चने ही होंगे। आप भी इस ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा को लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं कि इसमें आपके के लिए क्या है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. नेटफ्लिक्स ने बुधवार को भारत में अपनी सेवा की शुरुआत कर दी। लॉन्च के साथ यह लोकप्रिय टीवी और मूवी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस चीन को छोड़कर दुनिया के ज्यादातर देशों में उपलब्ध हो गई है।

2. सबसे पहले आपको नेटफ्लिक्स पर अपनी आईडी बनानी होगी। इसके लिए आप नेटफ्लिक्स की वेबसाइट या एंड्रॉयड, आईओएस, विंडोज ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने बैंक कार्ड की जानकारी देनी होगी, लेकिन इस महीने यह सेवा मुफ्त दी जा रही है इसलिए आपके अकाउंट से पैसे नहीं कटेंगे। नेटफ्लिक्स का सबसे सस्ता प्लान 500 रुपये प्रति माह का है। अगर आप एचडी कंटेंट देखना चाहते हैं तो आपको 650 रुपये प्रति माह चुकाने पड़ेंगे।

3. भारत में लॉन्च की गई सर्विस में नेटफ्लिक्स के ज्यादातर ऑरिजनल कंटेंट उपलब्ध कराए गए हैं। लेकिन हाउस ऑफ कार्ड्स जैसे कई शो नहीं भी उपलब्ध हैं। संभवतः इसकी वजह भारतीय चैनलों के साथ लाइसेंसिंग समझौता हो। अनाधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने फिलहाल भारत में 500 सिनेमा और 200 टीवी सीरीज उपलब्ध कराए हैं।
Advertisement

4. नेटफ्लिक्स ने बताया है कि वह भारत में किसी भी वीडियो को सेंसर नहीं करेगी। कंपनी ने गैजेट्स 360 को जानकारी दी है कि वह भविष्य में अपनी सेवा को और सस्ता करेगी।
Advertisement

5. इस सेवा का फायदा उठाने के लिए सबसे ज़रूरी है अनलिमिटेड इंटरनेट। अगर आपके इंटरनेट प्लान में डेटा सीमित है, या फिर आप अपने मोबाइल से नेटफ्लिक्स की सेवा लेना चाहते हैं तो आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्चने पड़ेंगे। इसलिए अनलिमिटेड डेटा प्लान के साथ नेटफ्लिक्स का फायदा उठाना सही निर्णय होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.