NDTV और Gadgets 360 के टेक्नोलॉजी वर्टिकल के साथ जुड़े गौरव चौधरी उर्फ टेक्निकल गुरूजी 

NDTV और टेक्निकल गुरूजी मिलकर दो साप्ताहिक टेक्नोलॉजी शोर - 'Gadgets 360 with Technical Guruji'और 'Tech with TG' प्रस्तुत करेंगे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 जून 2023 22:52 IST
ख़ास बातें
  • Gadgets360.com पर भी टेक्निकल गुरूजी एक्सक्लूसिव तौर पर मौजूद रहेंगे
  • टेक्निकल गुरूजी के पास इंटरनेट पर 3.5 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं
  • दुनिया की सबसे लोकप्रिय टेक कंटेंट साइट्स में Gadgets360 शामिल है

NDTV और टेक्निकल गुरूजी मिलकर दो साप्ताहिक टेक्नोलॉजी शो पेश करेंगे

देश के प्रमुख न्यूज नेटवर्क NDTV और दुनिया की अग्रणी टेक्नोलॉजी कंटेंट वेबसाइट्स में शामिल Gadgets360.com ने गौरव चौधरी उर्फ टेक्निकल गुरूजी को अपने टेक्नोलॉजी वर्टिकल के नए चेहरे के तौर पर जोड़ने की घोषणा की है। NDTV और टेक्निकल गुरूजी मिलकर दो साप्ताहिक टेक्नोलॉजी शो - 'Gadgets 360 with Technical Guruji'और 'Tech with TG' प्रस्तुत करेंगे। 

ये शो 10 जून, शनिवार को NDTV 24x7 और NDTV India दोनों चैनल पर शुरू होंगे। इसके साथ ही NDTV के डिजिटल प्लेटफॉर्म Gadgets360.com पर भी गौरव चौधरी उर्फ टेक्निकल गुरूजी एक्सक्लूसिव तौर पर मौजूद रहेंगे। इससे बड़ी संख्या में ऑडिएंस तक टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंच सकेगी। दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले टेक इंफ्लुएंसर्स में अग्रणी गौरव चौधरी उर्फ टेक्निकल गुरूजी के इंटरनेट पर 3.5 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं। उनके पास YouTube पर सबसे बड़े टेक चैनल्स में से एक भी है। 
Advertisement

NDTV के टेक्नोलॉजी कंटेंट के चेहरे के तौर पर गौरव चौधरी अपनी एक्सपर्टाइज, जोश और अनूठे नजरिए के साथ इस बड़े न्यूज चैनल की टेक्नोलॉजी न्यूज कवरेज को और बेहतर बनाएंगे। सोशल मीडिया पर करोड़ों सब्सक्राइबर्स रखने वाले गौरव टेक्नोलॉजी से जुड़ी नवीनतम जानकारी, रिव्यू और एनालिसिस आसान भाषा में देने के कारण लोकप्रिय हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में एक विश्वसनीय आवाज के तौर पर खुद को स्थापित किया है। 

इस मौके पर NDTV Networks के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Senthil Chengalvarayan ने कहा, "इनोवेटिव और लीक से हटकर शोज प्रस्तुत करने में NDTV अग्रणी रहा है। इससे टेक्नोलॉजी की तेजी से बदलती इंडस्ट्री के बारे में सभी जरूरी जानकारी दर्शकों को मिलती है। हम गौरव को NDTV के हिस्से के तौर पर जोड़कर खुश हैं। हमें विश्वास है कि उनकी एक्सपर्टाइज, दर्शकों की बड़ी संख्या से जुड़ने की क्षमता और प्रेजेंटेशन के अनूठे स्टाइल से इस महत्वपूर्ण सेगमेंट में हमारी स्थिति और मजबूत होगी।" 
Advertisement

Gadgets360.com के CEO, Vaibhav Sehgal का कहना था, "सबसे लोकप्रिय टेक इंफ्लुएंसर के सबसे विश्वसनीय टेक न्यूज पोर्टल के साथ जुड़ने से टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव होगा। गौरव का NDTV और Gadgets360 के साथ जुड़ना हमारे लिए एक रोमांचक यात्रा की शुरुआत है। उनकी मौजूदगी से हमहाई क्वालिटी वाला टेक्नोलॉजी से जुड़ा लेटेस्ट कंटेंट और बेहतर तरीके से हमारे विजिटर्स और ऑडिएंस तक पहुंचा सकेंगे।" 
Advertisement

इस बारे में गौरव चौधरी उर्फ टेक्निकल गुरूजी ने कहा, "NDTV का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। टेक्नोलॉजी के लिए मेरे जोश को एक अन्य विश्वसनीय प्लेटफॉर्म मिला है जिससे मैं देश के दूरदराज के हिस्सों तक पहुंच सकता हूं और टेक्नोलॉजी के बारे में आसान भाषा में जानकारी पहुंचा सकता हूं। मैं अपने व्युअर्स और सब्सक्राइबर्स को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके विश्वास की वजह से मैं इस ऊंचाई तक पहुंचा हूं।" 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.