Nazara Technologies का IPO लाइव, ऐसे करें अप्लाई, 14 हजार के इनवेस्टमेंट पर मिल सकते हैं 25 हजार!

Nazara Technologies ने इस पब्लिक इश्यू के लिए 1,100 से 1,101 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है और कहा है कि यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा यानी कंपनी को इस इश्यू से कोई कमाई नहीं होगा और पूरी रकम शेयरधारकों को मिलेगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मार्च 2021 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Nazara Technologies का IPO लाइव हो गया है
  • 14 हज़ार रुपये के आईपीओ पर भारी प्रीमियम मिलने की उम्मीद है
  • कंपनी ने पब्लिक इश्यू के लिए 1,100-1,101 रुपये का प्रीमियम फिक्स किया है

Nazara Technologies के IPO में भारी प्रीमियम मिलने की उम्मीद

भारतीय गेमिंग कंपनी Nazara Technologies ने पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज यानी 17 मार्च को खोल दिया है। यह 582 से 583 करोड़ रुपये का आईपीओ है, जिसे आज से 19 मार्च (शुक्रवार) तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। Nazara Technologies ने शेयर प्राइस को 1,100-1,101 रुपये प्रति शेयर के बीच रखा है। यदि आप इस भारतीय गेमिंग फर्म (Indian Gaming Company) के बारे में पहली बार सुन रहे हैं, तो बता दें कि कंपनी द्वारा Chota Bheem, Oggy and the Cockroaches, One Man Army, World Cricket Championship, Moto Patlu समेत कई बड़े गेम्स विकसित किए गए हैं। भारत के साथ-साथ कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका और मध्य-पूर्व और पश्चिम एशिया से आता है।
 

How to buy Nazara Technologies IPO

किसी भी IPO को खरीदने के लिए आपको नेट बैंकिंग (Net Banking) इस्तेमाल करनी होती है। यदि आपको IPO का सफल अलॉटमेंट हो जाता है, तो खरीदे गए शेयर आपके डीमेट अकाउंट (Demat Account) में ट्रांस्फर हो जाते हैं। ऐसे में आपके पास नेट बैंकिंग और डीमेट अकाउंट दोनों का होना जरूरी है। आपको नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए इस आईपीओ को अप्लाई करना है, जहां आपको अपनी डिटेल भरनी होगी। आप शुरुआत में कम से कम 1 लॉट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ये एक लॉट 13 शेयर का है। आप 13 के मल्टीपल लॉट के लिए लिए अप्लाई कर सकते हैं। 1 लॉट के लिए आपको 14313 रुपये जमा करने होंगे।  
Advertisement
 

ये बेचेंगे शेयर

इस आईपीओ में शेयर बेचने वालों में कंपनी के प्रोमोटर Mitter Infotech LLP शामिल है और साथ ही IIFL Special Opportunities Fund, IndexArb Securities, Good Game Investment Trust and Azimuth Investments भी शामिल हैं। कंपनी में एक बड़ी हिस्सेदारी दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की भी है। DHRP के अनुसार, 30 दिसंबर 2020 तक राकेश झुनझुनवाला के पास कंपनी के 3,294,310 शेयर (11.51 प्रतिशत हिस्सेदारी) थी, लेकिन वे इस IPO में शामिल अपनी हिस्सेदारी से एक भी शेयर नहीं बेचेंगे। ब्रोकरेज के मुताबिक, शेयर अलॉटमेंट 24 मार्च को फाइनल होने की संभावना है, जबकि लिस्टिंग 30 मार्च को हो सकती है। इक्विटी शेयर 30 मार्च को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में लिस्ट होंगे। 

जैसा कि हमने बताया कि Nazara Technologies ने इस पब्लिक इश्यू के लिए 1,100 से 1,101 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है और कहा है कि यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा यानी कंपनी को इस इश्यू से कोई कमाई नहीं होगा और पूरी रकम शेयरधारकों को मिलेगी। बताते चलें कि कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि नज़ारा टेक्नोलॉजीज़ के निवेशकों को ग्रे मार्केट में भारी प्रीमियम मिलने की उम्मीद है। इस शेयर पर ग्रे मार्केट में प्रति शेयर 800 से 850 रुपये का प्रीमियम मिल रहा है। 
Advertisement

2000 में स्थापित Nazara Technologies भारतीय मूल की गेमिंग कंपनी है। वर्ल्ड क्रिकेट चैम्पियनशिप (WCC) और Carrom Clash, Kidopia जैसे लोकप्रिय मोबाइल गेम्स के साथ-साथ कंपनी Nodwin और Sportkeeda ईस्पोर्ट्स इवेंट को भी संभालती है। Halodlay फेंटेसी गेम और Qunami पज़ल गेम का स्वामित्व भी नज़ारा टेक्नोलॉजी के साथ है। वित्तीय वर्ष 2021 के पहली छमाही में कंपनी ने सब्सक्रिप्शन चार्ज से 71,03 प्रतिशत की कमाई की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  2. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  7. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  8. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  9. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  10. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.