सिंगल चार्ज में 65 KM चलेगा यह फोल्डेबल इलेक्ट्रिक किक स्कूटर, जानें कीमत

Navee N65 इलेक्ट्रिक स्कूटर में बड़ा डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसमें राइडर कुछ जरूरी जानकारियां देख सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अगस्त 2021 13:22 IST
ख़ास बातें
  • Navee N65 इलेक्ट्रिक फोल्डेबल किक स्कूटर चीन में लॉन्च
  • मजबूत डिज़ाइन, बेहतरीन रेंज और किफायती रेंज में आता है नया स्कूटर
  • सिंगल चार्ज में चल सकता है 65 किलोमीटर

Navee N65 इलेक्ट्रिक किक स्कूटर की कीमत 3,499 चीनी युआन है

चीन में इलेक्ट्रिक किक स्कूटर की दुनिया में Xiaomi का बोलबाला है, लेकिन अब, देश में एक नए स्टार्टअप Brightway Intelligent Technology Co. Ltd ने अपने पहले इलेक्ट्रिक किक स्कूटर (Electric kick scooter) के साथ कदम रखा है। किक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत यह रहती है कि इसे भीड़भाड़ वाली जगह पर आराम से चलाया जा सकता है और इलेक्ट्रिक होने के नाते इसे चलाने की आपकी महनत भी खत्म हो जाती है। नए इलेक्ट्रिक किक स्कूटर का नाम Navee N65 है। यह फोल्डेबल इलेक्ट्रिक किक स्कूटर है, जो सिंगल चार्ज में 65 किलोमीटर की रेंज निकाल सकता है।

Navee N65 के लॉन्च की घोषणा आधिकारिक Weibo अकाउंट के जरिए की गई। नए Navee N65 इलेक्ट्रिक किक स्कूटर को चीन में Xiaomi Youpin वेबसाइट पर क्राउडफंडिंग के रूप में लिस्ट किया गया है। वर्तमान में इसकी कीमत 3,499 चीनी युआन (लगभग 41,000 रुपये) रखी गई है।
Advertisement

N65 इलेक्ट्रिक किक स्कूटर में 500W क्षमता की ब्रशलेस मोटर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी बदौलत यह स्कूटर 32 किलोमीटर प्रतिघंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। इसमें 48.5V, 12.5Ah क्षमता का लिथियम बैटरी पैक मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी पैक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) को सिंगल चार्ज में 65 किलोमीटर तक चला सकता है।

कंपनी का यह दावा भी है कि N65 को बेहद मजबूत लोहे के फ्रेम पर बनाया गया है, जिसकी वजह से यह 265lbs (120kg) तक का अधिकतम वजन उठा सकता है। इसमें 17cm का फुटबोर्ड दिया गया है, जिसमें दोनों पैरों को रखना आसान होगा। इसके अलावा ब्रेक के मामले में भी इसे सुरक्षित बनाने की कोशिश की गई है। इसमें डुअल ब्रेक कॉन्फिगरेशन मिलता है।
Advertisement

Navee N65 इलेक्ट्रिक स्कूटर में बड़ा डिस्प्ले भी दिया गया है, जिसमें राइडर कुछ जरूरी जानकारियां देख सकता है। किक स्कूटर को "Go Navee" ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें डुअल-रोटेशन फोल्डिंग सिस्टम मिलता है, जिससे इसे असेंबल करने में समय बर्बाद नहीं होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.