• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Unagi ने मोबाइल से कनेक्ट होने वाला फोल्डेबल स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च

Unagi ने मोबाइल से कनेक्ट होने वाला फोल्डेबल स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च

Unagi ने नए फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक किक स्कूटर Model Eleven के लॉन्च घोषणा की है। यह प्रीमियम किक स्कूटर क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Indegogo पर $2,440 (लगभग 1,80,740 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है।

Unagi ने मोबाइल से कनेक्ट होने वाला फोल्डेबल स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर किया लॉन्च

Unagi Model Eleven इलेक्ट्रिक किक स्कूटर को Indegogo पर लिस्ट किया गया है

ख़ास बातें
  • Unagi Model Eleven इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 15 मील चलता है
  • इसकी टॉप स्पीड 30 किलोमीटर प्रति घंटा है
  • Indegogo पर $2,440 (लगभग 1,80,740 रुपये) की शुरुआती कीमत पर है लिस्ट
विज्ञापन
Unagi नाम की एक कंपनी ने प्रीमियम इलेक्ट्रिक किक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसका नाम 'Model Eleven' है। यह स्मार्ट ई-स्कूटर है, जो Android और iOS कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए GPS ट्रैकिंग सपोर्ट भी मिलता है। एक खास ऐप की मदद से यूज़र स्कूटर से जुड़ी कई जानकारियां प्राप्त कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) कथित तौर पर सिंगल चार्ज में 15 मील (लगभग 24 किलोमीटर) चल सकता है। इसकी टॉप स्पीड लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Unagi ने नए फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक किक स्कूटर Model Eleven के लॉन्च घोषणा की है। यह प्रीमियम किक स्कूटर क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Indegogo पर $2,440 (लगभग 1,80,740 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। यह बेस मॉडल की कीमत है। इसके प्रीमियम वेरिएंट की कीमत $2,860 (लगभग 2,11,852 रुपये) रखी गई है। इसमें कोई शक नहीं है कि एक इलेक्ट्रिक किक स्कूटर के लिए ये कीमत बहुत ज्यादा है। हालांकि, कंपनी ने इस स्कूटर को मजबूत डिज़ाइन और कई शानदार फीचर्स से लैस बनाया है।

Unagi Model Eleven इन-बिल्ट ब्लूटूथ स्पीकर के साथ आता है, जिससे इसमें म्यूज़िक या पॉडकास्ट सुना जा सकता है और साथ ही इसमें मौजूद सिस्टम साउंड को भी आप स्पीकर के जरिए सुन सकते हैं। उदाहरण के लिए कंपनी ने Google के साथ साझेदारी के तहत इसमें GPS नेविगेशन फीचर दिया है, जिसके साउंड को आप इस स्पीकर की मदद से सुन सकते हैं। यह मोबइल कनेक्टिविटी से लैस है और यूज़र मोबाइल फोन में खास ऐप को इंस्टॉल कर अपने Android या Apple डिवाइस पर e-Scooter से जुड़े कई फीचर्स को एक्सेस कर सकता है।

स्मार्ट ई-स्कूटर में एंटी-थेफ्ट फीचर भी है। इसमें मोशन सेंसर अलार्म है, जो किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा स्कूटर में छेड़-छाड़ करने पर ऐप के जरिए यूज़र को नोटिफिकेशन भेजता है। यूज़र ऐप के जरिए स्कूटर को बंद कर उसे लॉक भी कर सकता है। इसके प्रीमियम मॉडल में ADAS सेंसर भी शामिल है, जो यूज़र को इंसान, स्टॉप साइन, स्टॉपलाइट, कार और कई अन्य वस्तुओं के बीच अंतर बता सकता है। यह यूज़र को ऑडियो सिस्टम और टचस्क्रीन डिस्प्ले दोनों के जरिए संभावित टक्कर की चेतावनी भी दे सकता है। स्कूटर फोल्डेबल है और पंचर-प्रूफ टायर के साथ आता है।

The Verge की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्कूटर 19mph (30kph) की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है और इसमें पांच अलग-अलग राइडिंग मोड मिलते हैं। इसमें मौजूद बैटरी पैक को फुल चार्ज करने पर अधिकतम 15 मील (लगभग 24 किलोमीटर) की दूरी तय की जा सकती है। इसमें डुअल-मोटर सिस्टम डाला गया है, जो 250W पावर जनरेट करने में सक्षम है। इसमें स्वैपेबल बैटरी सिस्टम है, जिसका मतलब है कि यूज़र अपने साथ एक एक्स्ट्रा बैटरी पैक ले जा सकता है, जिससे उसे बीच रास्ते बैटरी खत्म होने की चिंता भी नहीं रहेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Electric Scooter, Electric Kick Scooter
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »