मुंबई पुलिस कर रही WhatsApp मैसेज का रिप्लाई न करने की अपील, जानें पूरा मामला

22 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। पुलिस लोगों को बताना चाहती है कि COVID-19 के लगातार बढते मामलों के बीच में घर में अंदर रहना कितना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2021 21:13 IST
ख़ास बातें
  • कोरोना के बढते मामलों के बीच मुंबई पुलिस का जागरुकता अभियान
  • पोस्ट में यूजर कर रहा है अपने दोस्तों के मैसेज को इग्नोर
  • जागरुकता के लिए रचनात्मक तरीके अपनाती रही है मुंबई पुलिस

मुंबई पुलिस ने फिल्म खामोशी के एक मशहूर गाने पर जागरुकता भरा एक पोस्ट बनाया था- आज मैं ऊपर, आसमां नीचे।

मुंबई पुलिस एक बार फिर से चर्चा में है। जब भी सोशल मीडिया द्वारा आमजन को कोई महत्वपूर्ण संदेश देना होता है तो मुंबई पुलिस काफी रचनात्मक तरीके अपनाती है। चाहे वह रोड सेफ्टी की गाइडलाइन हों या फिर COVID-19 से संबंधित निर्देशों का पालन करवाना हो। इस महकमे को अच्छी तरह से ज्ञात है कि सोशल मीडिया पर किस तरह के मैसेज से लोगों को प्रभावित किया जा सकता है। 22 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने बुद्धि और विनोद दोनों ही कारकों का समान प्रयोग किया है। पुलिस लोगों को बताना चाहती है कि COVID-19 के लगातार बढते मामलों के बीच में घर में अंदर रहना कितना महत्वपूर्ण है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए इस मैसेज में मुंबई पुलिस ने शीर्षक दिया है- “Kyunki Har Message Ka Reply Dena Zaruri Nahin Hota Hai!” (क्यूंकि हर मैसेज का रिप्लाइ देना जरूरी नहीं होता है)। इसमें WhatsApp चैट की एक हूबहू नकल वाला फोटो डाला गया है।
Advertisement

इसमें दोस्तों की मेजबानी को दिखाया गया है। जिसके अंदर ऑफिस के दोस्त, ट्रैवल के दोस्त, सोसाइटी के दोस्त आदि दिखाए गए हैं। वो सब एक व्यक्ति को बाहर मिलने के लिए पूछ रहे हैं। इस मैसेज में कई तरह के संदेश दिखाए गये हैं जैसे कि - चलो, खुली हवा में घूमने चलते हैं, चलो कहीं बाहर खाकर आते हैं।

जबकि जिस व्यक्ति के पास यह मैसेज भेजे जा रहे हैं वह इन संदेशों को अनदेखा कर रहा है। जो बताने की कोशिश कर रहा है कि ऐसा करना कोरोना को घर लाने का सीधा न्यौता है।
Advertisement

इस पोस्ट को 16000 लाइक मिले हैं। यूजर्स ने भी काफी मजेदार कमेंट्स किए हैं।
एक यूजर लवलीसिंह8889 ने कमेंट किया- "प्रेरित करते रहिये मुंबई पुलिस!"
Advertisement
एक अन्य यूजर jeetesh_chavan ने लिखा है- "कई बार 'ना' कहना अच्छा होता है।"
एक अन्य यूजर tia_theimageacademy ने लिखा- बैंग ऑन।
वहीं vibhuti_matale ने लिखा- “@mumbaipolice upping their media game. Wow.” (वाह, मुंबई पुलिस अपने मीडिया खेल को बढा रही है।)"
Advertisement
एक अन्य रोचक कमेंट में samp37 ने लिखा- "मुझे आश्चर्य नहीं है कि मेरे क्रश को मेरे मैसेज इग्नोर करने के आइडिया कहां से मिलते हैं।"

इससे पहले भी मुंबई पुलिस कई बार जागरुकता बढाने के लिए काफी रोचक और विवेकशील पोस्ट करती रही है। मार्च महीने में भी इस डिपोर्टमेंट ने मास्क पहनने की जरूरत को लेकर विज्ञापनों की एक शृंखला पोस्ट की थी। इसमें पॉपुलर ब्रांड्स के टैग को इस्तेमाल किया गया था।
Advertisement

उसके भी पहले मुंबई पुलिस ने COVID-19 के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु 90 के दशक की फिल्म खामोशी के एक मशहूर गाने पर एक पोस्ट बनाया था- आज मैं ऊपर, आसमां नीचे।
April Fool's Day पर भी COVID-19 संबंधित काफी रोचक पोस्ट सामने आए थे। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था- महामारी खत्म हो गई है। इसके नीचे एक कैप्शन दिया गया था- लगता है कोई मूर्ख बिना मास्क के घूम रहा है।

22 अप्रैल को महाराष्ट्र में कोरोना के 67,013 केस सामने आए। अब कुल मिलाकर प्रदेश में 6.99 लाख एक्टिव केस हो चुके हैं। इसी के साथ इस राज्य में COVID-19 केस की कुल संख्या 40.9 लाख पहुंच गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mumbai Police ads, Whats app, WhatsApp

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.