मुंबई एयरपोर्ट पर पार्किंग पेमेंट हुई आसान, अब FASTag से कटेगी फीस

ऑपरेटर का कहना है कि निर्दिष्ट फास्टैग लेन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को बाहर निकलने के लिए भी उसी लेन का पालन करना होगा, जिसका इस्तेमाल उन्होंने एंट्री के समय किया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 17:34 IST
ख़ास बातें
  • मुंबई एयरपोर्ट के T2 के मल्टीलेवल कार पार्किंग पर FASTag सुविधा शुरू
  • यात्रियों को उसी लेन से एग्जिट करना होगा जिससे उन्होंने एंट्री की होगी
  • इस सुविधा से पार्किंग में कैश पेमेंट का झंझट खत्म हो जाएगा

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के मल्टीलेवल कार पार्किंग पर शुरू हुई है यह सुविधा

मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) ने 30 नवंबर को टर्मिनल 2 के मल्टीलेवल कार पार्किंग (MLCP) पर कार पार्किंग फीस के भुगतान के लिए 'FASTag' ऑप्शन की शुरुआत की, जिसकी जानकारी एयरपोर्ट ऑपरेटर ने बुधवार को दी। इस ऑप्शन के बाद से अब पार्किंग में अपने वाहन खड़े करने वाले लोगों के लिए पेमेंट देना आसान हो गया है। अब, पार्किंग की एंट्री पर लगी FASTag लेन से वाहन ले जाने पर उसमें लगे FASTag स्टिकर के जरिए खुद पार्किंग फीस कट जाएगी।

CSMIA ने बुधवार को जानकारी दी कि मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के मल्टीलेवल कार पार्किंग पर FASTag लेन शुरू कर दी गई है, जिसके बाद MLCP का उपयोग करने वाले यात्रियों के फास्टैग से खुद पार्किंग फीस का भुगतान हो जाएगा। हालांकि, ऑपरेटर ने साफ कहा है कि कार मालिकों यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि उनका FASTag बाहर निकलने के लिए पर्याप्त बैलेंस के साथ एक्टिव हो।
 

ऑपरेटर का कहना है कि निर्दिष्ट फास्टैग लेन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को बाहर निकलने के लिए भी उसी लेन का पालन करना होगा, जिसका इस्तेमाल उन्होंने एंट्री के समय किया था। इस सुविधा के लिए किसी प्रकार की अतिरिक्त लागत शामिल नहीं है।

FASTag का एक मुख्य लाभ यह है कि यह नकद लेनदेन को खत्म करता है और एंट्री व एग्जिट आसान और तेज होती है। यह पूरी तरह से हाइवे पर टोल टैक्स के भुगतान की तरह है, जहां एक कैमरा और कुछ सेंसर वाहन के FASTag को स्कैन करते हैं और वाहन की फीस अपने आप फास्टैग अकाउंट से कट जाती है।
Advertisement

ICICI ने एक बयान में कहा, "पार्किंग जोन में लगे स्कैनर वाहन की विंडस्क्रीन पर लगे फास्टैग को पढ़ लेते हैं, प्रवेश/निकास का समय रिकॉर्ड कर लेते हैं और पार्किंग शुल्क अपने आप काट लेते हैं।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mumbai airport, Mumbai Airport FASTag, FASTag
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.