Motorola भारत में 9 अक्टूबर को लॉन्च करेगी स्मार्ट टीवी और घरेलू डिवाइस

Flipkart और Motorola ने 9 अक्टूबर को होने वाले वर्चुअल लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। इसे फ्लिपकार्ट के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Motorola भारत में 9 अक्टूबर को लॉन्च करेगी स्मार्ट टीवी और घरेलू डिवाइस

Motorola TV को भारत में Flipkart के साथ साझेदारी के तहत बनाया जाता है

ख़ास बातें
  • Motorola भारत में 9 अक्टूबर क लॉन्च करेगी कई प्रोडक्ट्स
  • स्मार्ट टीवी, फ्रिज़, एयर कंडीशनर के साथ पेश होगी वाशिंग मशीन भी
  • फ्लिपकार्ट के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा लॉन्च इवेंट
विज्ञापन
Motorola Smart TV को भारत में 9 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। फ्लिपकार्ट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इवेंट को लाइव दिखाया जाएगा, क्योंकि लेनोवो के स्वामित्व वाले ब्रांड ने अपने नए लाइनअप को लॉन्च करने के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है। हालांकि वर्तमान में स्मार्ट टीवी मॉडल की जानकारी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इतना पता है कि सीरीज़ मीडियाटेक के MT9602 प्रोसेसर पर काम करेगी। लाइनअप में एचडी, फुल-एचडी और 4K टीवी मॉडल शामिल होंगे।

Flipkart और Motorola ने 9 अक्टूबर को होने वाले वर्चुअल लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। इसे फ्लिपकार्ट के यूट्यूब चैनल पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। अपने नए प्रोसेसर की घोषणा के साथ मीडियाटेक ने आगामी स्मार्ट टीवी मॉडल के एचडी, फुल-एचडी और 4K रिज़ॉल्यूशन और मीडियाटेक MT9602 प्रोसेसर के साथ आने की जानकारी भी दी। आगामी टीवी की कीमत, नाम, साइज़ और और उपलब्धता को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई।

इस क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर की बदौलत टीवी एचडीएमआई 2.1 को सपोर्ट करेंगे। यह चिपसेट 2 जीबी तक रैम, आर्म माली जीपीयू, डॉल्बी विज़न एचडीआर, एचडीआर 10+ सपोर्ट करता है।

मोटोरोला के फिलहाल अपने पोर्टफोलियो में 32-इंच, 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच के स्मार्ट टीवी मॉडल रखे हैं और ये एचडी से लेकर यूएचडी 4K डिस्प्ले पैनल तक सपोर्ट करते हैं। इनकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है और 1,19,999 रुपये तक जाती है।

9 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में न केवल स्मार्ट टीवी मॉडल पेश होगा, बल्कि मोटोरोला ब्रांडिंग वाले घरेलू डिवाइस की एक सीरीज़ भी लॉन्च होगी। फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला स्टोर पेज से पता चलता है कि इन घरेलू डिवाइसों में एक रेफ्रिजरेटर, एक एयर कंडीशनर और एक वॉशिंग मशीन शामिल है। ये 'बिग बिलियन डेज़' में लॉन्च होंगे, जहां फ्लिपकार्ट ने विभिन्न कैटेगरी में नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने के लिए कई बड़े ब्रांड्स के साथ भागीदारी की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  2. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  3. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  4. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  5. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  6. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  7. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  9. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  10. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »