MWC 2024 : दुनिया का सबसे बड़ा ‘टेक मेला’ कब से? किस देश में आयोजन? क्‍या खास होगा? जानें

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 फरवरी महीने में आयोजित होने वाला है। Honor, Xiaomi, Tecno और HMD समेत टॉप ब्रांड्स ने पहले ही खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 फरवरी 2024 14:28 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 फरवरी महीने में आयोजित होने वाला है।
  • Honor, Xiaomi, Tecno और HMD समेत टॉप ब्रांड्स MWC 2024 में हिस्सा लेंगे।
  • MWC 2024 स्पेन के बार्सिलोना में Fira Gran Via में आयोजित किया जाएगा।

MWC 2024

Photo Credit: MWC

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 फरवरी महीने में आयोजित होने वाला है। Honor, Xiaomi, Tecno और HMD समेत टॉप ब्रांड्स ने पहले ही खुलासा कर दिया है, वह इस इवेंट में हिस्सा लेने वाले हैं, जिससे इस साल के MWC को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि MWC 2024 में क्या कुछ होने वाला है।


MWC 2024 कब होगा आयोजित


MWC को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के तौर पर भी जाना जाता है, CES के समान मोबाइल इंडस्ट्री का एक बड़ा इवेंट है। यह एक ऐसे प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करता है जहां कंपनियां अपने नए प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी को पेश करती हैं। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 की शुरुआत 26 फरवरी से होगी और 29 फरवरी, 2024 तक जारी रहेगी।


Advertisement
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस MWC 2024 कहां होगा आयोजित


मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 स्पेन के बार्सिलोना में Fira Gran Via में आयोजित किया जाएगा। अब तक Honor, Tecno, Lenovo, HMD, Xiaomi, ZTE और कई अन्य कंपनियों ने MWC 2024 में अपना हिस्सा लेने की पुष्टि की है।


MWC 2024 में होगा नया


आपको बता दें कि Honor, Xiaomi और Tecno जैसे कई ब्रांड्स ने MWC 2024 में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। नीचे इस बात का पूर्वावलोकन दिया गया है कि इवेंट में कुछ प्रमुख कंपनियों से क्या इंतजार है। Honor की प्रेस कॉन्फ्रेंस 25 फरवरी को 12:30PM CET (5 PM IST) पर होगी। HMD की Nokia-ब्रांड वाले स्मार्टफोन के लिए पहचान होगी। हाल ही में आई लीक से पता चला है कि HMD शो के दौरान बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में स्मार्टफोन पेश कर सकता है।
Advertisement

Xiaomi 25 फरवरी 3 PM CET (7:30 PM IST) पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। अफवाहों से पता चला है कि Xiaomi ग्लोबल स्तर पर MWC 2024  में Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में पेश करेगी। Xiaomi एमडब्ल्यूसी में "Human × Car × Home" टीज करेगी। Tecno की प्रेस रिलीज के अनुसार, कंपनी MWC 2024 में स्मार्टफोन और AIoT (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफ थिंग्स) प्रोडक्ट के साथ-साथ AI और AR डिवाइसेज की एक सीरीज पेश करने का प्लान बना रही है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MWC 2024, Mobile World Congress, HONOR, Xiaomi, Tecno, HM

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.