Mobile Internet Speed in India: मोबाइल इंटरनेट स्पीड में भारत की बड़ी छलांग! रूस, मैक्सिको को पछाड़ इस पायदान पर पहुंचा

Ookla के Speedtest Global Index में भारत कई पायदान ऊपर चढ़ आया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 मार्च 2023 14:12 IST
ख़ास बातें
  • जनवरी 2023 तक सभी टेलीकॉम सर्कलों में औसत स्पीड 200 Mbps के करीब
  • रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और कोलकाता में यह 500 Mbps के करीब है
  • Speedtest Global Index में भारत 69वें स्थान पर

Ookla के Speedtest Global Index में भारत कई पायदान ऊपर चढ़ आया है।

Photo Credit: t3.com

भारत ने मोबाइल स्पीड टेस्ट के मामले में ऊंची छलांग लगाई है। भारत में 5G सर्विसेज अक्टूबर 2022 में शुरू की गई थी, जिसके बाद से ग्लोबल स्पीड टेस्ट इंडेक्स में देश ने कई पायदान की ऊंचाई हासिल कर ली है। एक ताजा सर्वे में इसका खुलासा किया गया है। यह रिपोर्ट ऊकला (Ookla) की तरफ से जारी की गई है। जिसके मुताबिक भारत में औसत डाउनलोड स्पीड 115% तक बढ़ गई है। हम आपको बताते हैं कि रिपोर्ट के अनुसार स्पीड टेस्ट के मामले में भारत ने कितनी बढ़त हासिल की है और वैश्विक स्तर में यह किस पायदान पर आ पहुंचा है। 

5G के आने बाद भारत में मोबाइल नेटवर्क की स्पीड और क्वालिटी में काफी सुधार आया है। विश्व स्तर पर इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क का सर्वे करने वाले प्लेटफॉर्म Ookla की ओर से एक ताजा रिपोर्ट जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि भारत में औसत डाउनलोड स्पीड 115% तक बढ़ गई है। सितंबर 2022 में जहां यह 13.87 Mbps थी, अब यह जनवरी 2023 में बढ़कर 29.85 Mbps हो गई है। यानि कि प्रति सेकंड अब लगभग 30 एमबी की दर से डेटा डाउनलोड भारत में किया जाने लगा है। 

Ookla के Speedtest Global Index में भारत 69वें स्थान पर आ गया है।
Photo Credit: speedtest.net

Ookla के Speedtest Global Index में भारत कई पायदान ऊपर चढ़ आया है। सितंबर 2022 में जहां यह 118वें नम्बर पर था, अब जनवरी 2023 में इसका स्थान 69वां हो गया है। देश ने इंडेक्स में 49 पायदान की छलांग लगा ली है। भारत अब कई G20 देशों से इस लिस्ट में आगे आ गया है जिसमें मेक्सिको, रूस और अर्जेंटिना के साथ ही भारत के पड़ोसी देश जैसे इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान भी शामिल हैं। रिपोर्ट कहती है कि अब भारत तुर्कीये, साउथ अफ्रीका और ब्राजील जैसे देशों के साथ मुकाबले में हैं। तुर्किये में औसत डाउनलोड स्पीड 30.98 Mbps है, और देश 65वें स्थान पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका में यह 34.71 Mbps है और यह 58वें स्थान पर है। जबकि ब्रजील में यह स्पीड 35.85 Mbps है और यह 57वें स्थान पर है।  

भारत में 5G के बारे में ऊकला की रिपोर्ट कहती है कि शुरुआत में जब 5जी सर्विसेज लॉन्च की गई थीं उस समय यूजर्स को 5जी डिवाइसेज पर स्पीड में अलग अलग क्षेत्रों के हिसाब से बड़ा अंतर देखने को मिल रहा था। उदाहरण के लिए उस वक्त गुजरात में औसत डाउनलोड स्पीड 512.57 Mbps थी, जबकि उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में यह केवल 19.23 Mbps थी। लेकिन जनवरी 2023 तक आते आते लगभग सभी टेलीकॉम सर्कलों में यह 200 Mbps के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि इसमें जम्मू-कश्मीर और कोलकाता में अभी भी बड़ा अंतर बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और कोलकाता में औसत डाउनलोड स्पीड 500 Mbps के करीब है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Sale में आधे दाम पर Acer Gaming Laptop! RTX 3050, Intel i5 और 16GB RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.