हरियाणा के नूंह में मोबाइल इंटरनेट और ‘बल्क SMS’ सेवाएं सस्‍पेंड, जानें फैसले की वजह

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा सोमवार को शोभायात्रा निकालने के ऐलान के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 27 अगस्त 2023 17:08 IST
ख़ास बातें
  • नूंह में फ‍िर निकाली जा रही है शोभायात्रा
  • सोशल मीडिया से फैल सकती है अफवाह
  • इसी के मद्देनजर इंटरनेट पर बैन लगाया गया है

प्रशासन ने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील नूंह जिले में कर्फ्यू भी लागू कर दिया है।

हरियाणा के नूंंह में 28 अगस्‍त तक मोबाइल इंटरनेट और ‘बल्क एसएमएस' सर्विसेज को सस्‍पेंड कर दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा सोमवार को शोभायात्रा निकालने के ऐलान के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रशासन ने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील नूंह जिले में कर्फ्यू भी लागू कर दिया है। राज्‍य के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पड़ोसी राज्यों के सीनियर ऑफ‍िसर्स के साथ बैठक की। उन्‍होंने हालात से निपटने के लिए मिलकर काम करने की बात कही। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में पंजाब, दिल्ली, यूपी, राजस्थान और चंडीगढ़ के सीनियर पुलिस ऑफ‍िसर्स शामिल हुए। शत्रुजीत कपूर ने बताया कि 3-7 तक नूंह में प्रस्‍तावित G20 शेरपा ग्रुप की बैठक के मद्देनजर और 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोभायात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। 
Advertisement

सोमवार को प्रस्‍तावित यात्रा से पहले सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाई जा सकती है। इसी आशंका को देखते हुए मोबाइल इंटरनेट और ‘बल्क एसएमएस' सर्विसेज को सस्‍पेंड करने का आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि बीते महीने 31 जुलाई को नूंह में सांप्रदायिक हिंसा देखने को मिली थी। 

नूंह के उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने पीटीआई को बताया कि 28 अगस्त को नूंह में सभी स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे। जनता की सामान्य आवाजाही भी प्रतिबंधित है। लोगों को उनकी दुकानें भी बंद रखने की सलाह दी गई है। विश्‍व हिंदू परिषद ने बीते शनिवार को कहा था कि 28 अगस्‍त को इलाके में ‘शोभा यात्रा' निकाली जाएगी।
Advertisement

विहिप का कहना है कि इस तरह की धार्मिक यात्राओं के लिए प्रशासन की इजाजत लेना जरूरी नहीं है। विहिप का कहना है कि उनका मकसद जी20 कार्यक्रम को प्रभावित करना नहीं है। विहिप का कहना है कि शोभायात्रा का आयोजन उनके द्वारा नहीं, बल्कि मेवात के सर्व समाज द्वारा किया जाएगा। 
Advertisement

यही वजह है कि‍ 28 अगस्‍त तक जिले में मोबाइल इंटरनेट, बल्क एसएमएस (बैंकिंग और मोबाइल रीचार्ज को छोड़कर) को अस्थायी तौर पर बंद किया जा रहा है। वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवा भी अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.