Mahindra Scorpio ने मचाया कहर, बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, ये हैं टॉप 10 एसयूवी

Scorpio ने 9,536 यूनिट्स की बिक्री के साथ 268.47% की सालाना ग्रोथ हासिल की है और 6,948 यूनिट्स की यूनिट्स में बढ़ोतरी की है।

Mahindra Scorpio ने मचाया कहर, बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, ये हैं टॉप 10 एसयूवी

Photo Credit: Mahindra

ख़ास बातें
  • सितंबर 2022 में ये मिड साइज एसयूवी सबसे ज्यादा बिकी हैं।
  • Mahindara Scorpio शामिल हुई है जो कि आते ही नंबर 1 बन गई है।
  • दूसरे नंबर पर XUV700 ने 6063 यूनिट्स के साथ 342.55% ग्रोथ दर्ज की है।
विज्ञापन
आज हम आपको मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बता रहे हैं। बीते महीने इस सेगमेंट में Mahindra Scorpio शामिल हुई है जो कि आते ही नंबर 1 बन गई है। सितंबर 2022 से Scorpio ने बेस्ट सेलिंग मिड साइज एसयूवी में शीर्ष का पायदान हासिल कर लिया है। Scorpio ने 9,536 यूनिट्स की बिक्री के साथ 268.47% की सालाना ग्रोथ हासिल की है और 6,948 यूनिट्स की यूनिट्स में बढ़ोतरी की है।

महीने दर महीने में 2,480 यूनिट्स और 35.15% की ग्रोथ हासिल की है। सितंबर 2022 में Scorpio मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में 35.91% मार्केट शेयर के साथ खड़ी है। दूसरे पायदान पर XUV700 है, जिसने 6,063 यूनिट्स के साथ 342.55% की साल दर साल ग्रोथ और 0.88% महीने दर महीने की ग्रोथ हासिल की है। सलाना स्तर पर 4,693 यूनिट्स और मासिक स्तर पर 53 यूनिट्स की बढ़त हासिल की है।

सितंबर 2022 में मार्केट हिस्सेदारी 22.83% थी, जो कि 25.96% हुई। Mahindra ने यह उपलब्धि हासिल की है क्योंकि सेमीकंडक्टर की कमी काफी हद तक कम हो गई है। खराब बिक्री की यह बीते साल बड़ी वजह थी। Tata Harrier ने 2,993 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 172 यूनिट्स के साथ साल दर साल 6.10% की वृद्धि और 397 यूनिट्स के साथ साल दर साल 15.29% का वॉल्यूम लाभ देखा।

सितंबर 2022 में बेची गई 1,929 यूनिट्स के मुकाबले में सितंबर 2022 में बेची गई 2,643 यूनिट्स के साथ Hyundai Alcazar चौथे स्थान पर है। Alcazar ने 339 यूनिट्स की महीने दर महीने के वॉल्यूम लाभ के साथ 14.71% प्रतिशत ग्रोथ देखी। MG Hector 2,105 यूनिट्स की बिक्री के साथ है सितंबर 2021 में बेची गई 2,722 यूनिट्स से 617 यूनिट्स कम पर है। 2,030 यूनिट्स की बिक्री के साथ छठे स्थान पर Safari है, जिसकी बिक्री में 530 यूनिट्स के साथ साल दर साल 35.33% प्रतिशत की ग्रोथ और 210 यूनिट्स के साथ 11.54% की महीने दर महीने की ग्रोथ हासिल की है।

Jeep Compass सिर्फ 609 यूनिट्स की बिक्री के साथ सातवें स्थान पर है। वहीं Tucson 201% सालाना ग्रोथ के साथ आठवें स्थान पर है, जिसने 419 यूनिट्स की बिक्री की है। VW Tiguan की 123 यूनिट्स की बिक्री हुई है और 20.65% गिरावट के साथ नौवें स्थान पर है। सबसे आखिर में Citroen C5 Aircross सिर्फ 32 यूनिट्स की बिक्री के साथ सितंबर 2022 में सितंबर 2021 के मुकाबले गिरावट देख रही है। बिक्री में 55.56% की साल दर साल गिरावट आई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »