MG Motor की अप्रैल में सेल्स दोगुने से ज्यादा बढ़ी, नई Hector SUV को जोरदार रिस्पॉन्स

इस वर्ष कंपनी ने नई Hector SUV लॉन्च की थी। इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका शुरुआती प्राइस 14.72 लाख रुपये है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मई 2023 16:37 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष कंपनी ने नई Hector SUV लॉन्च की थी
  • इसका शुरुआती प्राइस 14.72 लाख रुपये है
  • पिछले सप्ताह कंपनी ने Comet EV को लॉन्च किया था

कंपनी ने पिछले महीने 4,551 यूनिट्स की बिक्री की है

देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में कुछ वर्ष पहले एंट्री करने वाली MG Motor की अप्रैल में सेल्स दोगुने से अधिक बढ़ी है। कंपनी ने पिछले महीने 4,551 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में दोगुने से अधिक है। हालांकि, मार्च में बिक्री से यह कुछ कम रही है। MG Motor ने पिछले वर्ष अप्रैल में 2,0008 यूनिट्स बेची थी। 

इस वर्ष कंपनी ने नई Hector SUV लॉन्च की थी। इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसका शुरुआती प्राइस 14.72 लाख रुपये है। इसमें डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी सहित कई बदलाव किए गए हैं। MG Motor ने बताया कि अप्रैल में बिक्री में गिरावट का बड़ा कारण सप्लाई चेन में आ रही मुश्किलें हैं। कंपनी को इस स्थिति में जल्द सुधार होने की उम्मीद है। देश में कंपनी के लिए Hector सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा है। 

पिछले सप्ताह कंपनी ने Comet EV को लॉन्च किया था। यह कंपनी की एंट्री लेवल की इलेक्ट्रिक कार है। यह इंडोनेशिया में बेची जाने वाली Wuling Air EV पर बेस्ड है। इसका शुरुआती प्राइस 7.98 लाख रुपये है। इसके लिए बुकिंग 15 मई से शुरू होगी। यह टू-डोर, फोर सीट वाली सब-कॉम्पैक्ट हैचबैक है। Comet EV की लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसकी बैटरी 17.3 kWh की है और सिंगल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज लगभग 230 किलोमीटर है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 41.42 bhp की पावर और 110 Nm का टॉर्क देती है। कंपनी ने इसके साथ 3.3 kWh का चार्जर दिया है। यह बैटरी को सात घंटे में पूरी तरह चार्ज कर सकता है। 

इसमें 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी गई हैं। इनमें से एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी इंफोटेनमेंट के लिए है। इस इलेक्ट्रिक कार के साथ Apple CarPlay और Android Auto दोनों उपलब्ध हैं। इसके टॉप वेरिएंट में ABS, EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रियर 3 प्वाइंट सीट बेल्ट्स और रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Comet EV का मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV और Citroen E:C3 से होगा। इस इलेक्ट्रिक कार में स्मार्ट Key दी गई है और इसमें लॉक, अनलॉक और टेलगेट को खोलने के लिए तीन बटन है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें ₹30000 में कौन सा है बेस्ट?
  2. अब UPI ट्रांजेक्शन के लिए भी जेब करनी होगी खाली, लगेगा चार्ज, संसद में आया बदलाव का बिल
  3. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.