Meta ने दी सफाई, Trump सरकार के अकाउंट जबरदस्ती फॉलो करवाने के विवाद पर यह बोली कंपनी

Meta ने कहा है कि उसने यूजर्स को जबरदस्ती अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य के अकाउंट्स फॉलो नहीं करवाए।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जनवरी 2025 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने कहा कि उसने किसी भी यूजर को फोर्स नहीं किया है।
  • अकाउंट व्हाइट हाउस द्वारा मैनेज किए जाते हैं।
  • Meta के प्रवक्ता Andy Stone ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया पोस्ट।

Facebook, Instagram, Whatsapp जैसे प्लेटफॉर्म्स की पेरेंट कंपनी Meta ने अपनी सफाई दी है।

Facebook, Instagram, Whatsapp जैसे प्लेटफॉर्म्स की पेरेंट कंपनी Meta ने अपनी सफाई दी है। Meta ने कहा है कि उसने यूजर्स को जबरदस्ती अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अन्य के अकाउंट्स फॉलो नहीं करवाए। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर इस बात का मुद्दा उठाया था कि उनकी जानकारी के बिना ही वे डोनाल्ड ट्रम्प और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के अकाउंट्स फॉलो कर रहे थे। 

Meta ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि उसने किसी भी यूजर को फोर्स नहीं किया है। Trump, First Lady Melania Trump और Vice President JD Vance के अकाउंट व्हाइट हाउस द्वारा मैनेज किए जाते हैं। इसलिए नए एडमिनिस्ट्रेशन के आने से इन पर कंटेंट भी बदल जाता है। Meta के प्रवक्ता Andy Stone ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।  

पोस्ट में कहा गया कि यूजर्स को स्वत: ही किसी भी Facebook या Instagram अकाउंट को फॉलो नहीं करवाया गया। Stone ने कहा कि 2021 में पिछले राष्ट्रपति परिवर्तन के दौरान भी यही प्रक्रिया हुई थी। चूंकि इन अकाउंट्स के स्वामित्व में परिवर्तन होता है और ये दूसरे हाथों में जाते हैं, इसके कारण फ़ॉलो और अनफ़ॉलो रिक्वेस्ट को पूरा होने में कुछ समय लग सकता है। यह जवाब उस सवाल के लिए दिया गया था जिसमें कुछ यूजर्स ने शिकायत की थी कि वे नए एडमिनिस्ट्रेशन को फॉलो करने से खुद को रोक भी नहीं पा रहे हैं। 

नवंबर में ट्रम्प के चुनाव जीतने के बाद Meta के मालिक Mark Zuckerberg लगातार प्रयास करते दिखे हैं कि वे ट्रम्प की नजरों में उनकी छवि अच्छी बनी रहे। इसी के बीच इस तरह की शिकायतें यूजर्स की ओर से आ रही हैं कि मेटा उनके साथ जबरदस्ती नए प्रबंधन को फॉलो करवा रही है। Zuckerberg ने डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में भी हिस्सा लिया था।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.