Meta ने ईरानी हैकर्स के WhatsApp अकाउंट किए ब्लॉक, इस बड़े देश पर था निशाना!

Meta ने शुक्रवार को एक ब्लॉग पोस्ट जारी किया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अगस्त 2024 19:52 IST
ख़ास बातें
  • नवंबर में US इलेक्शन से पहले मेटा अब लोगों का ध्यान खींच रही है।
  • ग्रुप पहले भी कई एक्टिविस्ट, गैर-सरकारी संस्थानों को निशाना बना चुका है।
  • कंपनी अपने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है।

कंपनी ने खुलासा किया कि उसने ईरान के एक हैकर्स ग्रुप के अकाउंट्स को ब्लॉक किया है।

Facebook की पेरेंट कंपनी Meta ने कहा है कि उसने वॉट्सऐप पर ईरान से संबंध रखने वाले कई हैकर्स के अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है जो अमेरिका में बड़े अधिकारियों को निशाना बना सकते थे। मेटा ने कहा कि हैकर्स का यह ग्रुप राष्ट्रपति जो बाइडन, और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अधिकारियों तक को टारगेट कर रहा था। कंपनी अपने ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। 

Meta ने शुक्रवार को एक ब्लॉग पोस्ट जारी किया। इस ब्लॉग पोस्ट में कंपनी ने खुलासा किया कि उसने ईरान के एक हैकर्स ग्रुप के अकाउंट्स को ब्लॉक किया है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, यह ग्रुप पहले भी कई एक्टिविस्ट, गैर-सरकारी संस्थानों, और मीडिया आउटलेट्स को टारगेट कर चुका है। मेटा ने कहा कि इस प्लानिंग का मकसद राजनीतिक और राजनयिक अधिकारियों और अन्य मशहूर सामाजिक हस्तियों को फंसाना था। इसमें राष्ट्रपति बाइडन और पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रशासन से जुड़े कुछ लोग भी शामिल थे।
Advertisement

नवंबर में इलेक्शन से पहले मेटा अब लोगों का ध्यान खींच रही है। क्योंकि चुनाव में 75 दिन से भी कम का समय रह गया है। इससे पहले हुए दो राष्ट्रपति चुनावों में जिस तरह से फेसबुक को मेनिपुलेट किया गया था, उसे देखते हुए मेटा अबकी बार बहुत सावधानी से चल रही है। कंपनी ने कहा है कि उसने अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं देखा है जिससे पता चलता हो कि किसी वॉट्सऐप यूजर के अकाउंट के साथ छेड़छाड़ की गई हो। 

Meta से जुड़ी अन्य खबरों की बात करें तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और Instagram चलाने वाली अमेरिकी कंपनी को जाली विज्ञापनों की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। पोलैंड के बिलिनेयर Rafal Brzoska और उनकी पत्नी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जाली विज्ञापनों को लेकर कंपनी के खिलाफ कानूनी मामला दायर करने की योजना बनाई है। इन विज्ञापनों में Brzoska के चेहरे को दिखाया गया था और उनकी पत्नी के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  9. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  10. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.