Meta और YouTube पर लत लगाने के लिए लगा 39 करोड़ रुपये तक का जुर्माना!

जूरी ने कहा कि प्लेटफॉर्म्स ने स्वयं को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह लत लगने का कारण बनती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2026 21:37 IST
ख़ास बातें
  • Meta और YouTube पर जुर्माना लगाया गया है।
  • दंडात्मक हर्जाने के तौर पर कुल 42 लाख डॉलर तक का करना होगा भुगतान।
  • मामले में आया फैसला बहुत ऐतिहासिक बताया गया है।

Meta और YouTube पर लत लगाने का दोषी पाए जाने के बाद जुर्माना लगाया गया है।

Meta और YouTube पर जुर्माना लगा है। वाशिंगटन में जूरी ने एक केस का फैसला सुनाते हुए दोनों प्लेटफॉर्म्स को जुर्माना देने का आदेश दिया है। सोशल मीडिया कंपनी को लेकर फैसले में कहा गया है कि मेटा ने अपने लत लगाने वाले डिजाइन और एल्गोरिदम के चलते युवा यूजर्स को हानि पहुंचाई है। यही बात यूट्यूब के लिए भी कही गई है। जूरी ने कहा कि प्लेटफॉर्म्स ने स्वयं को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह लत लगने का कारण बनती है। जूरी का यह फैसला ऐतिहासिक कहा जा रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया कंपनियों पर यूजर्स द्वारा अब मुकदमा दायर किया जा सकता है। यानी अपने हितों के लिए सोशल मीडिया कंपनियों को कानूनी रूप से जवाब देह बनाया जा सकता है।  

Meta और YouTube पर जुर्माना लगाया गया है। एक युवा को हानि पहुंचाने का फैसला सुनाते हुए जूरी ने कहा कि मेटा को मुआवजे और दंडात्मक हर्जाने के तौर पर कुल 42 लाख डॉलर और यूट्यूब को 18 लाख डॉलर का भुगतान करना होगा। भारतीय करेंसी के अनुसार, यह 39 करोड़ और 17 करोड़ रुपये की राशि बनती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में साफ होता है कि कंपनियों को दायर मुकदमे के तहत लत लगाने का दोषी पाया गया है। 

बता दें कि इस मामले को के.जी.एम. नाम की 20 वर्षीय महिला ने दायर किया था, जिसमें उसने सोशल मीडिया कंपनियों पर सिगरेट या डिजिटल कैसीनो की तरह लत लगाने वाले प्रोडक्ट बनाने का आरोप लगाया था। अनंत स्क्रॉल और एल्गोरिथम रिकमेंडेशन जैसी सुविधाओं का हवाला देते हुए, महिला ने इंस्टाग्राम और फेसबुक की मालिक मेटा और गूगल के यूट्यूब पर मुकदमा दायर किया था। इसमें दावा किया गया था कि इनसे उसे स्ट्रेस और एंजायटी की समस्या हुई। 

के.जी.एम. के मामले में आया फैसला बहुत ऐतिहासिक है। यह उन किशोरों, स्कूल जिलों और राज्य के अटॉर्नी जनरलों द्वारा दायर किए गए मुकदमों के लिए जीत जैसा है जिसमें मेटा, यूट्यूब, टिकटॉक और स्नैपचैट की मालिक स्नैप के खिलाफ लोगों ने दायर किए थे। इस फैसले ने एक नए कानूनी सिद्धांत को मान्यता दी है कि सोशल मीडिया साइट्स या ऐप किसी व्यक्ति को निजी तौर पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस साल सुनवाई के लिए आने वाले इसी तरह के मामलों में इसका अहम योगदान हो सकता है, जिससे इंटरनेट की दिग्गज कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्हें अपने उत्पादों में बदलाव करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.