Mercedes-Benz को भारत में सेल्स तेजी से बढ़ने की उम्मीद 

कंपनी ने देश में Maybach GLS 600 4MATIC SUV और AMG S 63 E Performance Edition को लॉन्च किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 मई 2024 17:17 IST
ख़ास बातें
  • देश के लग्जरी कार सेगमेंट में मर्सिडीज बेंज सबसे आगे है
  • मर्सिडीज ने देश में पहली इलेक्ट्रिक कार EQC लॉन्च की थी
  • पिछले वर्ष फेस्टिव सीजन के दौरान कंपनी ने कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी की थी

सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनी EV पर भी जोर देगी

जर्मनी की लग्जरी कार मेकर Mercedes-Benz को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भारत में सेल्स की ग्रोथ डबल-डिजिटल में रहने की उम्मीद है। देश के लग्जरी कार मार्केट में मर्सिडीज बेंज का पहला स्थान है। यह प्रीमियम कारों की बढ़ती डिमांड से फायदा उठाने की योजना बना रही है। 

इस सप्ताह कंपनी ने देश में Maybach GLS 600 4MATIC SUV और AMG S 63 E Performance Edition को लॉन्च किया है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में मर्सिडीज की देश में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 18,123 यूनिट्स की रही थी। इस वर्ष जनवरी से मार्च के बीच कंपनी की बिक्री लगभग 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 5,412 यूनिट्स की थी। देश में कंपनी की यूनिट के VP, (सेल्स एंड मार्केटिंग), Lance Bennett ने बताया कि मर्सिडीज के टॉप-एंड मॉडल्स की मजबूत डिमांड है। उन्होंने कहा, "हमें इस फाइनेंशियल ईयर में भी सेल्स में डबल-डिजिट की ग्रोथ की उम्मीद है।" इस वर्ष मर्सिडीज की 12 कारों के लॉन्च करने की योजना है। 

मर्सिडीज का कहना है कि Maybach GLS 600 4MATIC SUV और AMG S 63 E Performance Edition जैसी हाई-एंड लग्जरी कारों की बढ़ती डिमांड इस सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता का संकेत है। प्रीमियम व्हीकल सेगमेंट में 1.5 करोड़ रुपये और इससे अधिक के प्राइस वाले व्हीकल शामिल होते हैं। सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनी EV पर भी जोर देगी। 

देश में मर्सिडीज ने पहली इलेक्ट्रिक कार EQC लॉन्च की थी। इसके बाद से इसकी सेल्स में EV की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग चार प्रतिशत हो गई है। पिछले वर्ष फेस्टिव सीजन के दौरान मर्सिडीज ने कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी की थी। इससे कस्टमर्स की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स का संकेत मिला था। मर्सिडीज को नए और अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में सहायता मिली थी। कंपनी का दावा है कि देश में बिकने वाले उसके प्रत्येक चार व्हीकल्स में से एक टॉप-एंड व्हीकल होता है। कंपनी को 2027 तक अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की कुल सेल्स में देश से लगभग 25 प्रतिशत योगदान मिलने का अनुमान है। कंपनी के लिए विदेश में भारत पांचवां सबसे बड़ा मार्केट है। मर्सिडीज के नए EV मॉडल्स पूरी तरह बिल्ड यूनिट्स के इम्पोर्ट और पूरी तरह नॉक्ड डाउन यूनिट्स के कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन प्लांट में असेंबलिंग का मिक्स होंगे। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  3. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  5. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  6. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  7. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  8. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  9. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  10. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.