Meesho ने निकाले 251 कर्मचारी, छंटनी की बताई ये वजह!

दुनियाभर में आर्थिंक मंदी का असर देखा जा रहा है। बीते कुछ महीनों में दिग्गज टेक कंपनियों ने कॉस्ट कटिंग के लिए बड़ी छंटनी की घोषणाएं कीं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2023 09:46 IST
ख़ास बातें
  • Meesho ने अपने वर्कफोर्स में से 251 कर्मचारी हटा दिए हैं।
  • जो कि इसके वर्कफोर्स का 15 प्रतिशत बताया गया है।
  • Meesho एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है।

Meesho ने अपने वर्कफोर्स में से 251 कर्मचारी हटा दिए हैं।

Photo Credit: Meesho

Meesho ने अपने वर्कफोर्स में से 251 कर्मचारी हटा दिए हैं। जो कि इसके वर्कफोर्स का 15 प्रतिशत बताया गया है। Meesho एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर पिछले कुछ महीनों में तेजी से विकसित हुआ है। लेकिन दुनियाभर में मंदी का दौर कंपनियों को वर्कफोर्स कम करने पर मजबूर कर रहा है जिसमें अब Meesho भी शामिल हो गया है। कंपनी ने यह कदम उठाने के पीछे लगातार लाभ को सुनिश्चित करना बताया है। 

ग्लोबल स्लोडाउन का असर दुनियाभर में देखा जा रहा है। 2022 से लेकर अब तक पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में लाखों की संख्या में कर्मचारियों को निकाला जा चुका है। मीशो ने भी 15% वर्कफोर्स घटाते हुए 251 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। IANS की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने कहा है कि निकाले गए कर्मचारियों को कंपनी पूरी तरह से सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है। हटाए गए कर्मचारियों को सेपरेशन पैकेज देने की बात कही गई है। यह 2.5 महीने से लेकर 9 महीने तक दिया जाएगा, जो कि कर्मचारी के कार्यकाल और पद पर निर्भर करेगा। 

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि मीशो को ऊंचाई पर ले जाने के लिए हम निकाले गए कर्मचारियों के आभारी हैं। इससे पहले मीशो ने भारत के 90 से ज्यादा शहरों में अपने ग्रोसरी संबंधति सुपरस्टोर्स को बंद कर दिया था। उस समय भी काफी लोगों को नौकरियां गंवानी पड़ी थीं। यह संख्या 300 के लगभग बताई गई है। ये सुपरस्टोर कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में थे।  

दुनियाभर में आर्थिंक मंदी का असर देखा जा रहा है। बीते कुछ महीनों में दिग्गज टेक कंपनियों ने कॉस्ट कटिंग के लिए बड़ी छंटनी की घोषणाएं कीं। जिनमें Amazon, Google, Microsoft, Vodafone Idea के साथ ही कई और बड़े नाम शामिल हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में सामने आया था कि जनवरी 2023 में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने अपनी नौकरी खोई थी। नौकरी गंवाने वाले लोगों में Amazon, Microsoft, Google, Salesforce जैसी बड़ी फर्मों के कर्मचारी शामिल थे। दिग्गज टेक कंपनियों में छंटनी का सिलसिला अभी भी जारी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meesho, meesho app, Meesho Lay Offs, meesho layoffs

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.