McLaren 750S भारत में 5.91 करोड़ रुपये की कीमत में हुई लॉन्च, 200 Kmph की स्पीड पकड़ने में लेती है 7 सेकंड

750S में 720S की तुलना में ज्यादा बड़े अपडेट्स नहीं हैं। इसमें रिडिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर, बड़ा स्प्लिटर और एक एक्टिव स्पॉइलर के साथ नया रियर सेक्शन और एक नया एग्जॉस्ट सिस्टम शामिल है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जनवरी 2024 21:53 IST
ख़ास बातें
  • McLaren 750S की भारत में कीमत 5.91 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • इसे CBU (कम्प्लीटली बिल्ट-अप) रूट से भारत लाया जा रहा है।
  • भारतीय बाजार के लिए केवल 20 यूनिट्स आवंटित की गई हैं
McLaren 750S सुपरकार को भारत में लॉन्च किया गया है। मैकलेरन की सीरीज-प्रोडक्शन लाइनअप में सबसे हल्का और सबसे शक्तिशाली माना जाने वाला मॉडल कूपे और कन्वर्टिबल, दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 750 hp की मैक्सिमम पावर और 800 Nm का पीक टॉर्क देने वाला 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन मिलता है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 750S को केवल 2.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे और 7.2 सेकंड में 0-200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंचा सकता है।

McLaren 750S की भारत में कीमत 5.91 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। इतनी अधिक कीमत के पीछे का कारण मॉडल का पूरी तरह से विदेश से इंपोर्ट है। जी हां, McLaren 750S एक CBU (कम्प्लीटली बिल्ट-अप) रूट से भारत आएगी। तुलना के लिए बता दें कि यूनाइटेड किंगडम में इसकी वास्तविक कीमत लगभग आधी है। इसे दो वेरिएंट, कूपे और कन्वर्टिबल में लॉन्च किया गया है और भारतीय बाजार के लिए केवल 20 यूनिट्स आवंटित की गई हैं।

750S में 720S की तुलना में ज्यादा बड़े अपडेट्स नहीं हैं। इसमें रिडिजाइन किया गया फ्रंट बम्पर, बड़ा स्प्लिटर और एक एक्टिव स्पॉइलर के साथ नया रियर सेक्शन और एक नया एग्जॉस्ट सिस्टम शामिल है।

वहीं, मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो 750S का 4.0-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन 750 hp की पावर और 800 Nm का टॉर्क पैदा कर सकता है। कंपनी का कहना है कि यह 2.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे और 7.2 सेकंड में 0-200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
Advertisement

सुपरकार में वायरलेस Apple Carplay और Android Auto के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें एक वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा और बोवर्स और विल्किंस ऑडियो सिस्टम शामिल हैं। कार मं 6 mm चौड़े फ्रंट ट्रैक और नए सस्पेंशन ज्योमेट्री को शामिल किया गया है। इसके अलावा, इसमें McLaren का इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक स्टीयरिंग सिस्टम भी मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.