Maruti Suzuki पर भारी पड़ रही सेमीकंडक्टर की कमी, 3.60 लाख कारों के ऑर्डर्स पेंडिंग

कंपनी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होना प्रोडक्शन की योजना बनाने में एक चुनौती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जनवरी 2023 14:26 IST
ख़ास बातें
  • इससे कंपनी की प्रोडक्शन वॉल्यूम पर असर पड़ रहा है
  • तीसरी तिमाही में सेमीकंडक्टर की सप्लाई में सुधार हुआ है
  • कंपनी की दिसंबर में होलसेल सेल्स नौ प्रतिशत घटकर 1,39,347 यूनिट्स की रही

कंपनी ने इस महीने से इनवेंटरी का लेवल कम रखने की योजना बनाई है

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki को सेमीकंडक्टर की सप्लाई में कमी से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कंपनी के प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ा है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में कंपनी के पास पेंडिंग ऑर्डर्स बढ़कर लगभग 3.63 लाख यूनिट्स के हो गए हैं। 

कंपनी ने एक एनालिस्ट कॉल में बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होना प्रोडक्शन की योजना बनाने में एक चुनौती है। इससे कंपनी की प्रोडक्शन वॉल्यूम पर असर पड़ रहा है। मारुति सुजुकी की सप्लाई चेन, इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन और सेल्स टीमें उपलब्ध सेमीकंडक्टर्स से अधिकतम प्रोडक्शन वॉल्यूम हासिल करने के लिए काम कर रही हैं। दूसरी तिमाही की तुलना में तीसरी तिमाही में सेमीकंडक्टर की सप्लाई में सुधार हुआ है। हालांकि, कंपनी दिसंबर तिमाही में सेमीकंडक्टर की शॉर्टेज की वजह से लगभग 46,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन नहीं कर सकी है। 
Advertisement

मारुति सुजुकी के पास गुरूग्राम और मानेसर के प्लांट्स में 15 लाख यूनिट्स के कुल प्रोडक्शन की कैपेसिटी है। इसके अलावा गुजरात के प्लांट में कंपनी लगभग 7.5 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन कर सकती है। कंपनी का कहना है कि डिमांड में बढ़ोतरी हो रही है और वह इंडस्ट्री से अधिक ग्रोथ हासिल कर सकती है। मारुति का दिसंबर में प्रोडक्शन 17.96 प्रतिशत घटकर 1,24,722 यूनिट्स का रहा। इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 1,52,029 यूनिट्स का था। कंपनी ने बताया है कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की शॉर्टेज का पिछले महीने व्हीकल्स के प्रोडक्शन पर कुछ असर पड़ा है। कंपनी ने इस असर को कम करने के लिए उपाय किए हैं। 

मारुति का मिनी कार और कॉम्पैक्ट कार  सेगमेंट में प्रोडक्शन 21 प्रतिशत गिरकर 83,753 यूनिट्स का रहा। इससे पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 1,06,090 यूनिट्स का था। इस सेगमेंट में Alto, S-Presso, Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR जैसी कारें शामिल हैं। लाइट कमर्शियल व्हीकल Super Carry का प्रोडक्शन पिछले महीने 587 यूनिट्स का था। यह इससे पिछले  वर्ष के समान महीने में 3,262 यूनिट्स था। कंपनी की दिसंबर में होलसेल सेल्स लगभग नौ प्रतिशत घटकर 1,39,347 यूनिट्स की रही। कंपनी ने इस महीने से इनवेंटरी का लेवल कम रखने की योजना बनाई है। मारुति का मानना है कि देश में व्हीकल्स पर लगने वाले अधिक टैक्स के कारण ये अधिकतर लोगों की पहुंच से ये बाहर हो जाते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  3. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  5. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  6. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  7. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  8. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  9. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  10. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.