मारूति सुजुकी की सेल्स में बढ़ोतरी, यूटिलिटी व्हीकल्स की मजबूत डिमांड

पिछले महीने मारूति सुजुकी ने Alto और S-Presso की 9,395 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह सेल्स 14,000 यूनिट्स से अधिक की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 22:16 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने एक्सपोर्ट सहित कंपनी की कुल सेल्स 1,79,228 यूनिट्स की थी
  • मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट्स में कंपनी की सेल्स घटी है
  • इसकी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर Fronx को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

कंपनी की Swift की सेल्स 30 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की पिछले महीने सेल्स 1,37,160 यूनिट्स की रही। एक्सपोर्ट को मिलाकर कंपनी की कुल सेल्स 1,79,228 यूनिट्स की है। देश में कंपनी की सेल्स पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में लगभग 4,000 यूनिट्स बढ़ी है। इसके यूटिलिटी व्हीकल्स का मजबूत प्रदर्शन बरकरार है। हालांकि, मिनी और कॉम्पैक्ट सेगमेंट्स में कंपनी की सेल्स घटी है। 

पिछले महीने मारूति सुजुकी ने Alto और S-Presso की 9,395 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह सेल्स 14,000 यूनिट्स से अधिक की थी। कंपनी के Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR जैसे मॉडल्स की सेल्स भी मामूली घटकर 64,049 यूनिट्स की रही। मारूति सुजुकी के यूटिलिटी व्हीकल्स को जून में कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पिछले महीने कंपनी ने इस सेगमेंट में Ertiga, XL6, Brezza, Fronx, Grand Vitara, Jimny और Invicto की 52,373 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह सेल्स 43,404 यूनिट्स की थी। 

मारूति सुजुकी की Swift की सेल्स 30 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इस वर्ष की शुरुआत में स्विफ्ट के अपडेटेड मॉडल को पेश किया गया था। नई स्विफ्ट में डिजाइन में बदलाव के साथ ही इंजन भी अपग्रेड किया गया है। कंपनी ने स्विफ्ट को 2005 में लॉन्च किया था। इसे शुरुआत से ही सफलता मिली थी। इसने कंपनी के पहले मॉडल Maruti 800 की 26.6 लाख यूनिट्स की कुल सेल्स को भी पीछे छोड़ दिया है। स्विफ्ट ने नवंबर 2013 में 10 लाख यूनिट्स की सेल्स हासिल की थी। इसके बाद नवंबर 2018 में यह 20 लाख यूनिट्स की सेल्स तक पहुंची थी। इसकी अगली 10 लाख यूनिट्स की सेल्स 6.5 वर्षों में की गई है। 

इसकी कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर Fronx को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसे पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसकी सेल्स 1.5 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। यह कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली Baleno पर बेस्ड है। पिछले वित्त वर्ष में Fronx की 1,34,735 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस वर्ष अप्रैल में कंपनी ने इसकी 14,286 यूनिट्स डिस्पैच की थी। इसके साथ Fronx की होलसेल्स 1,49,021 यूनिट्स पर पहुंच गई थी। इसकी प्रति दिन की औसत बिक्री लगभग 475 यूनिट्स की है। इसके मद्देनजर इसकी बिक्री 1.5 लाख यूनिट्स को पार करने का अनुमान है। Fronx ने लॉन्च के 10 महीनों के अंदर एक लाख यूनिट्स की बिक्री को पार किया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.