Maruti Suzuki की मार्च में सेल्स 15 प्रतिशत बढ़ी, SUV और MPV की जोरदार डिमांड 

कंपनी की सेल्स में कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट का सबसे अधिक योगदान रहा है। इस सेगमेंट में यह Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR की बिक्री करती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2024 19:56 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की सेल्स में कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट का सबसे अधिक योगदान रहा है
  • मारूति सुजुकी की Swift और Dzire के अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी है
  • कंपनी की तीन कारों का भारत NCAP क्रैश टेस्ट किया जाएगा

पिछले फाइनेंशियल ईयर में मारूति सुजुकी ने 21 लाख से अधिक यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल्स की है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की मार्च में सेल्स 15 प्रतिशत बढ़कर 1.52 लाख यूनिट्स से अधिक की रही। कंपनी को यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में मजबूत डिमांड मिल रही है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में मारूति सुजुकी ने 21 लाख से अधिक यूनिट्स की रिकॉर्ड सेल्स की है। 

कंपनी की सेल्स में कॉम्पैक्ट कार सेगमेंट का सबसे अधिक योगदान रहा है। इस सेगमेंट में यह Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR की बिक्री करती है। इसमें मारूति सुजुकी की बिक्री 71,832 यूनिट्स की रही। कंपनी की Swift और Dzire के अपडेटेड वर्जन लॉन्च करने की तैयारी है। मारुति सुजुकी की SUV और MPV की सेल्स सबसे अधिक 57 प्रतिशत बढ़ी है। इस सेगमेंट में कंपनी ने मार्च में 58,436 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह बिक्री 37,054 यूनिट्स की थी। SUV सेगमेंट में कंपनी के लिए Brezza, Fronx और Grand Vitara सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल रहे। MPV सेगमेंट में Ertiga और XL6 की मजबूत डिमांड है। 

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने लगभग 21.35 लाख यूनिट्स बेची हैं। यह कंपनी के लिए रिकॉर्ड सेल्स है। इनमें से लगभग 17.60 लाख यूनिट्स की देश में बिक्री की गई। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी के एक्सपोर्ट ने भी लगभग 2.83 लाख यूनिट्स के साथ रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की तीन कारों का भारत NCAP क्रैश टेस्ट किया जाएगा। भारत NCAP देश में रोड सेफ्टी में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत 3.5 टन तक के मोटर व्हीकल्स के लिए सेफ्टी स्टैंडर्ड्स बढ़ाए गए हैं। इससे कार बायर्स को ऑटोमोबाइल मार्केट में उपलब्ध मोटर व्हीकल्स की क्रैश सेफ्टी का आकलन करने में आसानी होगी। भारत NCAP के तहत कार मेकर्स स्वेच्छा से अपनी कारों की टेस्टिग करा सकते हैं। इससे पहले कारों की टेस्टिंग Global NCAP की ओर से की जाती थी। दुनिया में भारत ऐसा पांचवां देश है जिसने कार क्रैश टेस्ट के लिए इस तरह का सिस्टम शुरू किया है। 

हालांकि, यह पता नहीं चला है कि मारूति सुजुकी की इन कारों की कब टेस्टिंग की जाएगी। कंपनी की बलेनो और ब्रेजा की पहले ग्लोबल NCAP के जरिए टेस्टिंग हो चुकी है और इसके मिक्स्ड नतीजे रहे थे। मारूति की ग्रैंड विटारा को लगभग छह वर्ष पहले ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फोर-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। इस क्रैश टेस्ट में कार के प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएंगी। कार को खरीदने से पहले कस्टमर्स इन स्टार रेटिंग को देखकर विभिन्न व्हीकल्स के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की तुलना कर सकेंगे। 
  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.