Maruti Suzuki Jimny और Fronx को मिली 24,500 बुकिंग, 11 हजार की शुरुआती कीमत में ऐसे करें बुक

Jimny 5-Door या Fronx को ऑनलाइन बुक करने के लिए आपको Nexaexperience.com पर जाना होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 फरवरी 2023 20:46 IST
ख़ास बातें
  • Jimny 5-Door और Fronx को मिला कर करीब 24,500 बुकिंग प्राप्त हुई है
  • दोनों कारों की बुकिंग को Auto Expo 2023 में पेश किया गया था
  • Jimny और Fronx के लिए बुकिंग राशि क्रमश: 25,000 और 11,000 रुपये है
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने भारत में हुए 2023 ऑटो एक्सपो (Auto Expo) में Jimny 5-डोर SUV और Fronx को पेश किया था। अब कंपनी ने दावा किया है कि उसे Fronx के लिए 6,500 और Jimny 5-डोर के लिए लगभग 18,000 बुकिंग मिली हैं, जिसका मतलब है कि बुकिंग के चालू होने के बाद से दोनों कारों को करीब 24,500 बुकिंग मिल चुकी हैं। दोनों ही कार भारतीयों का ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आ रही है, क्योंकि पिछले महीने कंपनी ने जानकारी दी थी कि बुकिंग ओपन होने के एक हफ्ते में दोनों कारों को 11 हजार बुकिंग प्राप्त हुई थीं।

Maruti Suzuki India ने TOI से पुष्टि की है कि Jimny 5-Door और Fronx को मिला कर करीब 24,500 बुकिंग प्राप्त हुई है। दोनों कारों की बुकिंग को Auto Expo 2023 में पेश किए जाने के दिन ही खोला गया था। जहां एक ओर Jimny के लिए बुकिंग राशि 25,000 रुपये निर्धारित की गई है, वहीं Fronx को कंपनी को 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। दोनों कारों की बुकिंग ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट या ऑफलाइन Nexa डीलरशिप पर ली जा रही है। 

Jimny 5-Door या Fronx को ऑनलाइन बुक करने के लिए आपको Nexaexperience.com पर जाना होगा। सबसे पहले यहां आपको लॉग इन करना होगा और उसके बाद नाम, पता और कॉन्टैक्ट डिटेल्स जैसी जानकारियां सबमिट करनी होगी। इसके बाद, आप कार का मॉडल, वेरिएंट और कलर ऑप्शन चुन सकते हैं और फिर आपको डिलीवरी लेने के लिए अपने राज्य, शहर और पसंदीदा डीलरशिप का चयन करना होगा। आखिर में, आपको उपलब्ध पेमेंट ऑप्शन में से एक को चुनकर बुकिंग राशि का भुगतान करना होगा।

5-डोर जिम्नी, 3-डोर जिम्नी का एक्सटेंडेड वर्जन है। इसमें 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक पारंपरिक ट्विन-पॉड एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। सेंटर कॉन्सोल में Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। Jimny में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 103bhp की मैक्सिमम पावर और 134.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में खरीदा जा सकता है। इसमें ऑन-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलता है।
Advertisement

Maruti Suzuki Jimny को दो वेरिएंट - Zeta और Alfa में पेश किया जाएगा। इसमें ऑटोमेटिक LED हेडलैंप, इलेक्ट्रिक ORVM, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। SUV में 6-एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल और ब्रेक-लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल आदि सेफ्टी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
Advertisement

वहीं, मारुति सुजुकी Fronx में 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 98.6 बीएचपी की पावर और 147.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन को 5-स्पीड एमटी और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी मिलेगा जो 88.5 बीएचपी और 113 एनएम जनरेट करेगा और 5-स्पीड एमटी / एएमटी के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  2. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  4. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  6. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  8. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  10. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.