Maruti Suzuki की सेल्स ने पकड़ी स्पीड, SUV के दम पर अक्टूबर में सेल्स 21 प्रतिशत बढ़ी

पिछले महीने मारूति सुजुकी ने यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में 59,147 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में इस सेगमेंट में कंपनी की सेल्स 30,971 यूनिट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 नवंबर 2023 20:10 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने कंपनी ने यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में 59,147 यूनिट्स बेची हैं
  • हाल ही में मारूति सुजुकी ने Jimny SUV को लॉन्च किया था
  • इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

पिछली तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में लगभग 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki की अक्टूबर में बिक्री 1,77,266 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के लिए SUV के सेगमेंट में Brezza और Grand Vitara अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। 

पिछले महीने मारूति सुजुकी ने यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में 59,147 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में इस सेगमेंट में कंपनी की सेल्स 30,971 यूनिट्स की थी। इस वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स बढ़कर 10,41,154 यूनिट्स की रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 9,34,887 यूनिट्स की थी। हाल ही में मारूति सुजुकी ने Jimny SUV को लॉन्च किया था। इसे कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि, कंपनी की स्मॉल कारों की बिक्री में कमी हो रही है। इस बारे में हाल ही में मारूति सुजुकी के चेयरमैन, R C Bhargava ने कहा था कि जब तक सरकार की ओर से टैक्स में कटौती नहीं की जाती तब तक स्मॉल कारों की बिक्री में रिकवरी नहीं होगी।  
Advertisement

कुछ महीने पहले सेमीकंडक्टर्स की शॉर्टेज से कंपनी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। मारूति सुजुकी के लिए सेमीकंडक्टर्स की सप्लाई में सुधार हुआ है। पिछली तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में लगभग 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी  हुई है। कंपनी ने जुलाई से सितंबर के बीच लगभग 3,717 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हासिल किया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में मारूति सुजुकी का प्रॉफिट 2,062 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने बताया है कि प्रॉफिट में बढ़ोतरी का बड़ा कारण उसके स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) की मजबूत डिमांड है। इसके अलावा इनपुट कॉस्ट में कुछ कमी होने का भी कंपनी को फायदा मिला है। 

मारूति सुजुकी के पास Grand Vitara, Fronx, Jimny और Brezza जैसे SUV हैं। इसके Ertiga जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स की भी डिमांड बढ़ी है। हाल ही में कंपनी ने 10 लाख ऑटोमैटिक व्हीकल्स बेचने की उपलब्धि हासिल की थी। कंपनी के 16 मॉडल्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम की पेशकश की जाती है। मारूति सुजुकी ने बताया था कि उसकी NEXA रिटेल चेन के कस्टमर्स हाई-एंड ऑटोमैटिक वेरिएंट्स को अधिक पसंद करते हैं। कंपनी की ऑटोमैटिक कारों की सेल्स में इसकी लगभग 58 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.