मारूति सुजुकी की Fronx को जोरदार रिस्पॉन्स, 1.5 लाख यूनिट्स से अधिक की सेल्स

कंपनी Fronx का मिडल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और साउथ-ईस्ट एशिया के मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी कर रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जून 2024 14:40 IST
ख़ास बातें
  • इसे पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किया गया था
  • यह कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली Baleno पर बेस्ड है
  • Fronx की बिक्री कंपनी के Nexa रिटेल नेटवर्क के जरिए की जाती है

यह मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा 5-स्पीड AMT में भी है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर Fronx को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसे पिछले वर्ष अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसकी सेल्स 1.5 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। यह कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली Baleno पर बेस्ड है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में Fronx की 1,34,735 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस वर्ष अप्रैल में कंपनी ने इसकी 14,286 यूनिट्स डिस्पैच की थी। इसके साथ Fronx की होलसेल्स 1,49,021 यूनिट्स पर पहुंच गई थी। इसकी प्रति दिन की औसत बिक्री लगभग 475 यूनिट्स की है। इसके मद्देनजर पिछले महीने इसकी बिक्री 1.5 लाख यूनिट्स को पार करने का अनुमान है। Fronx ने लॉन्च के 10 महीनों के अंदर एक लाख यूनिट्स की बिक्री को पार किया था। 

मारूति सुजुकी इसे मिडल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और साउथ-ईस्ट एशिया के में एक्सपोर्ट भी कर रही है। यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल बूस्टरजेट इंजन में उपलब्ध है। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 88 bhp की अधिकतम पावर और 4,400 rpm पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Fronx मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा 5-स्पीड AMT में भी है। कंपनी का दावा है कि यह मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 21.8 kmpl और AMT के वेरिएंट में 22.89 kmpl की माइलेज देती है। 

इसका 1.2 लीटर इंजन वाला वेरिएंट CNG के साथ भी उपलब्ध है। हालांकि, यह केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ है। मारूति सुजुकी का दावा है कि CNG वाले वेरिएंट की माइलेज 28.51 km/kg की है। Fronx की बिक्री कंपनी के Nexa रिटेल नेटवर्क के जरिए की जाती है। पिछले महीने मारूति सुजुकी की सेल्स दो प्रतिशत घटी है। इसके पीछे उच्च बेस इफेक्ट, अधिक गर्मी और लोकसभा चुनाव प्रमुख कारण हैं। हालांकि, कंपनी को उम्मीद है कि आगामी मॉनसून सीजन अच्छा रहने से उसकी सेल्स की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। कंपनी के पास 2.25 लाख से अधिक यूनिट्स के ऑर्डर्स पेंडिंग हैं। इन पेंडिंग ऑर्डर्स में से 40,000 से अधिक हाल ही में लॉन्च की गई नई स्विफ्ट के लिए हैं। इसके अलावा लगभग 75,000 ऑर्डर्स CNG वेरिएंट्स के हैं। कंपनी की सेल्स में CNG कारों का 32 प्रतिशत से अधिक योगदान है। इसे ब्रेजा और आर्टिगा के CNG वेरिएंट्स के लिए काफी डिमांड मिल रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.