SUV के दम पर मारूति सुजुकी ने की एक महीने की सबसे अधिक सेल्स

पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1,81,343 यूनिट्स की रही। इसमें से 1.50 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री देश में की गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2023 14:03 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के SUV और अन्य यूटिलिटी व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है
  • SUV सेगमेंट में मारूति का पहला स्थान है
  • इसके Fronx और Jimny जैसे मॉडल्स की भी मजबूत डिमांड है

पिछले महीने कंपनी ने 1.81 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने सितंबर में एक महीने की अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की है। पिछले महीने कंपनी ने 1.81 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के SUV और अन्य यूटिलिटी व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। 

मारूति की Grand Vitara और Brezza को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस सेगमेंट में कंपनी की बिक्री 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। SUV सेगमेंट में मारूति का पहला स्थान है। इसके Fronx और Jimny जैसे मॉडल्स की भी मजबूत डिमांड है। पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1,81,343 यूनिट्स की रही। इसमें से 1.50 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री देश में की गई है। यह पिछले वर्ष के सितंबर की तुलना में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में  की देश में बिक्री 10 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। यह पहली बार है कि जब मारूति ने एक वित्त वर्ष के छह महीनों में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। 

यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी SUV के अलावा Ertiga, XL6 और Invicto जैसे MPV भी बेचती है। इस सेगमेंट में इसकी बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 82 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने यूटिलिटी व्हीकल्स के सेगमेंट में 59,271 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके लिए इस सेगमेंट में Brezza और Grand Vitara सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल रहे। हालांकि, स्मॉल और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कंपनी की बिक्री पिछले वर्ष के सितंबर की तुलना में घटी है। पिछले महीने मारूति का एक्सपोर्ट भी बढ़ा है। कंपनी ने सितंबर में 22,511 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में 21,403 यूनिट्स का था। 

हाल ही में मारूति की कॉम्पैक्ट सेडान Dzire ने लॉन्च के 15 वर्षों में 25 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया था। कंपनी का दावा है कि इसका मुकाबला करने वाली किसी अन्य कॉम्पैक्ट सेडान की बिक्री देश में 10 लाख यूनिट्स तक नहीं पहुंची है। इसका प्राइस 6.53 लाख रुपये से 9.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Hyundai की Aura, Honda की Amaze और Tata Motors की Tigor शामिल हैं। 




 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.