100 km रेंज वाला Mahindra Zor Grand इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

महिंद्रा ने अपने इस नए ईलेक्ट्रिक कार्गो में एक 10.24kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जो 12kW क्षमता के इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा हुआ है।

100 km रेंज वाला Mahindra Zor Grand इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Mahindra Zor Grand की 14,900 से अधिक बुकिंग हो चुकी है

ख़ास बातें
  • महिंद्रा जोर ग्रांड 50 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है
  • Zor Grand की दावे अनुसार 14,900 से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं
  • कंपनी का दावा है कि इसकी पावर 'बेस्ट-इन-सेगमेंट' है
विज्ञापन
महिंद्रा इलेक्ट्रिक (Mahindra Electric) ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन (Electric Cargo Vehicle) लॉन्च किया है, जिसका नाम Mahindra Zor Grand है। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी रेंज है, जो सिंगल चार्ज में दावे अनुसार, 100 km है। कंपनी की फ्यूल से चलने वाले वाहनों की मार्केट में मजबूत पकड़ है और अब, ऐसा प्रतीत होता है कि महिंद्रा यही दबदबा समय रहते इलेक्ट्रिक कार्गो व्हीकल स्पेस में भी बनाना चाह रही है। महिंद्रा जोर ग्रांड इलेक्ट्रिक कार्गो 50 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। आइए इसके बारे में अधिक जानते हैं।

Mahindra Zor Grand इलेक्ट्रिक कार्गो की भारत में कीमत 3.60 लाख रुपये (एक्स शोरूम, बेंगलुरु) से शुरु होती है। महिंद्रा का कहना है "Mahindra Logistics, Magenta EV Solutions, MoEVing, EVnow, Yelo EV, Zyngo जैसी प्रमुख लॉजिस्टिक कंपनियों के साथ रणनीतिक समझौते के रूप में पहले से ही Zor Grand की 14,900 से अधिक बुकिंग हो चुकी है।"

महिंद्रा ने अपने इस नए ईलेक्ट्रिक कार्गो में एक 10.24kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है, जो 12kW क्षमता के इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़ा हुआ है। यह पावरट्रेन 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है, और कंपनी का दावा है कि यह पावर 'बेस्ट-इन-सेगमेंट' है। यह इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर 4 घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज होने की क्षमता रखता है। कंपनी का दावा है कि यह फुल चार्ज होने पर 100 किमी तक की रेंज दे सकता है। 

वाहन छह फुट लोडिंग ट्रे और OE-फिटेड 140/170 घन फीट डिलीवरी बॉक्स के साथ आता है, जबकि इसमें मौजूद थ्री-साइड-ओपनिंग कार्गो ट्रे आसान लोडिंग और अनलोडिंग को सक्षम बनाता है।

इस नए थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक कार्गो में मोबाइल होल्डर, GPS, ऑफबोर्ड चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिवर्स बजर, लॉक करने योग्य ग्लव बॉक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के दावे अनुसार, इस कार्गो से एक डीजल कार्गो के मुकाबले 5 वर्षों में 6 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है, जबकि इसी अवधि में एक सीएनजी कार्गो के मुकाबले 3 लाख रुपये बचाए जा सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »