Mahindra XUV 3XO के इंटीरियर और फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Mahindra 29 अप्रैल, 2024 को नई Mahindra XUV 3XO लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2024 16:02 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra XUV 3XO में रि-डिजाइन डैशबोर्ड लेआउट के साथ एक्सटीरियर नया है।
  • Mahindra XUV 3XO में फ्रंट और रियर फेसिअस को फिर से डिजाइन किया जाएगा।
  • Mahindra XUV 3XO में पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा।

Mahindra XUV 3XO में पैनोरमिक सनरूफ होगा।

Photo Credit: Mahindra

Mahindra 29 अप्रैल, 2024 को नई Mahindra XUV 3XO लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। XUV 3XO एक XUV 300 का फेसलिफ्ट वर्जन है, यह 2019 में लॉन्च हुई एसयूवी के बाद पहला महत्वपूर्ण अपडेट है। नई XUV 3XO में रि-डिजाइन किए गए डैशबोर्ड लेआउट के साथ एक्सटीरियर में काफी बदलाव होंगे। लॉन्च से पहले, कंपनी ने एक छोटा टीजर जारी किया है जिससे एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स की झलक मिलती है।


Mahindra XUV 2XO का डिजाइन


Mahindra की वेबसाइट के अनुसार, एसयूवी का कुल मिलाकर डिजाइन वही रहेगा लेकिन इसमें फ्रंट और रियर फेसिअस को फिर से डिजाइन किया जाएगा जो महिंद्रा की एसयूवी की बीई लाइन-अप पर काफी बेस्ड है। फ्रंट में ग्रिल में क्रोम-फिनिश्ड ट्रायंगुलर डिजाइन हैं, जिसके कॉर्नर अपडेटेड हेडलाइट क्लस्टर और फेंग-शेप वाले एलईडी डीआरएल हैं। इसके फ्रंट में फॉग लैंप के साथ एक स्कफ प्लेट भी मिलेगी और रियर की ओर कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स और लंबे बंपर के साथ री-डिजाइन किया गया टेलगेट है। बीच में महिंद्रा के ट्विन पीक्स लोगो के साथ XUV 3XO नाम है।


Mahindra XUV 3XO के फीचर्स 


टीजर से यह भी पता चला है कि नई 3XO में पैनोरमिक सनरूफ और XUV 400 EV पर बेस्ड डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा। इसमें सी वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो के साथ 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एड्रेनोएक्स कनेक्टेड कार टेक, क्रूज कंट्रोल, 10.25-इंच फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, टाइप-सी यूएसबी आउटलेट और काफी कुछ मिलने की उम्मीद है। सिक्योरिटी के मामले में इसमें 6 एयरबैग, चार डिस्क ब्रेक, ISOFIX माउंट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ईएसपी, टीपीएमएस, फ्रंट और रियर सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा और काफी कुछ आने की उम्मीद है। 


Mahindra XUV 3XO के इंजन और पावर


Advertisement
इंजन और पावर की बात करें तो Mahindra XUV 3XO समान रहेगी। इसमें 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन है जो कि 115hp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो कि 110 एचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। तीसरा 1.2-लीटर टर्बोस्पोर्ट वेरिएंट है जो कि 130 एचपी की पावर और 230 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। कार में 6-स्पीड मैनुअल या एएमटी ऑटोमैटिक शामिल होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.