महिंद्रा ने लॉन्च की सस्ती Mahindra Thar 2WD, मात्र 9.99 लाख रुपये है कीमत, जानें सबकुछ

Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट में RWD रेंज के साथ नया D117 CRDe इंजन दिया गया है जो कि 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनेरट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2023 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra ने भारतीय बाजार में 2WD वाली नई महिंद्रा थार एसयूवी लॉन्च की है।
  • Mahindra Thar के 2WD AX (O) डीजल MT हार्ड टॉप की कीमत 9.99 रुपये है।
  • Mahindra Thar में नया डीजल इंजन दिया गया है।
देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए नए साल की शुरुआत में तोहफा दिया है। जी हां जो ग्राहक सस्ते दामों में थार का अनुभव लेना चाहते हैं उनके लिए अब सस्ते दामों में थार को पेश कर दिया है। Mahindra ने भारतीय बाजार में 2WD वाली नई महिंद्रा थार एसयूवी लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है। नया एंट्री लेवल वर्जन तीन वेरिएंट में आया है। इसके साथ ही साथ यह दो नए कलर ऑप्शन में भी है। महिंद्रा ने इसमें नया 1.5 लीटर का डीजल इंजन पेश किया है। आपको बता दें कि इस एसयूवी की यह शुरुआती कीमत सिर्फ शुरुआती 10 हजार बुकिंग्स के लिए ही है और इसकी डिलीवरी 14 जनवरी से शुरू हो जाएगी।

Mahindra Thar 2WD की कीमत और वेरिएंट्स:
Mahindra Thar के 2WD AX (O) डीजल MT हार्ड टॉप वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है।
Thar के 2WD LX डीजल MT हार्ड टॉप की कीमत 10.99 लाख रुपये है।
Thar के 2WD LX पेट्रोल एटी हार्ड टॉप वेरिएंट की कीमत 13.49 लाख रुपये है।
Advertisement

Mahindra Thar 2WD का डिजाइन और लुक:
डिजाइन और लुक की बात करें Mahindra Thar 2WD में ब्लैजिंग ब्रॉन्ज और एवरेस्ट व्हाइट जैसे दो कलर मिलेंगे। ये कलर पहले उपलब्ध ऑप्शन के अलावा हैं जिनमें रेड रेज, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और एक्वा मरीन शामिल हैं। 4x4 बैजिंग के अलावा बाकी लुक पहले जैसा ही लगता है।
Advertisement

Mahindra Thar का इंजन और पावर:
इंजन और पावर की बात की जाए तो महिंद्रा ने इस बार एक नया इंजन पेश किया है। Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट में RWD रेंज के साथ नया D117 CRDe इंजन दिया गया है जो कि 117 BHP की पावर और 300 Nm का टॉर्क जनेरट करता है। हालांकि पेट्रोल वेरिएंट में पहले जैसा 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 150bhp और 320Nm का टार्क पैदा करता है। यह सिर्फ 6 स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट में आता है। महिंद्रा थार के 4WD वेरिएंट में अब एक एडवांस  इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक लॉकिंग डिफरेंशियल मिलता है। यह ऑफ-रोडिंग लर्वस के लिए बेस्ट है, जिनसे उन्हें नया अनुभव मिलेगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  3. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  4. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  6. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  7. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  8. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
  9. मात्र 699 में FUTURIX वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, 40 घंटे चलेगी बैटरी
  10. CCTV कैमरे से होगी वीडियो कॉल, 4-इंच टचस्क्रीन और AI फीचर्स के साथ TP-Link Tapo C825 लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.