Mahindra ने पेश किया XUV 3XO का बेस वेरिएंट, 7.49 लाख रुपये का प्राइस 

XUV 3XO के बेस वेरिएंट में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 109 bhp की पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 22:55 IST
ख़ास बातें
  • XUV 3XO को अप्रैल में लॉन्च किया गया था
  • इसके बेस वेरिएंट में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है
  • XUV 3XO को XUV 300 के विकल्प के तौर पर लाया गया है

कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने XUV 3XO के नए बेस वेरिएंट को डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू कर दिया है। इसे MX1 कहा जाएगा और इसका प्राइस 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। XUV 3XO को अप्रैल में लॉन्च किया गया था। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, XUV 3XO के बेस वेरिएंट में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 109 bhp की पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। MX1 वेरिएंट में छह एयरबैग्स, हिल असिस्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। XUV 3XO को XUV 300 के विकल्प के तौर पर लाया गया है। इसके लिए एक घंटे के अंदर 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली थी। इसे नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए अधिक बुकिंग मिली हैं। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। 

कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm है। XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स हैं। 

SUV सेगमेंट में महिंद्रा के पास Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV हैं। कंपनी ने Scorpio-N और Scorpio Classic की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड कम हुआ है। कंपनी ने अपना इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ( EV) बिजनेस बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके लिए महिंद्रा अपनी EV यूनिट में लगभग 120 अरब रुपये का इनवेस्टमेंट करेगी। इसकी योजना अपने EV बिजनेस से जुड़े कुछ एसेट्स को अपनी EV यूनिट को 7.96 अरब रुपये में बेचने की है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  2. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. PF के लिए ऑनलाइन कैसे करें क्लैम, नियोक्ता की मंजूरी की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. Google I/O 2026 आज से शुरू: कब और कहां देखें लाइव इवेंट, जानें क्या कुछ होगा पेश
  3. Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 22 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का फैन एडिशन स्मार्टफोन, यहां मिल रही जबरदस्त डील
  5. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  6. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  9. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  10. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.