EV सेगमेंट में महिंद्रा की वापसी! सितंबर में लॉन्‍च करेगी इलेक्ट्रिक XUV400

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स में खुद को मजबूत बनाने के लिए महिंद्रा 1 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा का निवेश करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 20:24 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी सितंबर में इलेक्ट्रिक फोर व्‍हीलर लॉन्‍च करेगी
  • इसे एक ब्रिटिश कंपनी ने इसके लिए न‍िवेश भी मिला है
  • कंपनी कई इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स पर काम कर रही है

महिंद्रा ने अपनी नई EV सब्सिडरी कंपनी के गठन का भी ऐलान किया है।

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स नई सनसनी हैं और इनका मार्केट बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रिक फोर व्‍हीलर में फ‍िलहाल टाटा मोटर्स भारत में लीड कर रही है। लेकिन एक वक्‍त ऐसा था, जब महिंदा ने सबसे पहले इस कैटिगरी में दस्‍तक दी थी। कंपनी ने दो इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्‍च की थीं, लेकिन रेस्‍पॉन्‍स अच्‍छा नहीं मिलने की वजह से उन्‍हें बंद कर दिया गया। बहरहाल एक बार फ‍िर से महिंद्रा इस सेगमेंट में आने को तैयार है और इस साल सितंबर में इलेक्ट्रिक फोर व्‍हीलर लॉन्‍च कर सकती है।  

कंपनी ने शुक्रवार को eXUV400 के साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में जाने की अपनी योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस व्‍हीकल के सितंबर 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह कार मेकर इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स में खुद को मजबूत बनाने के लिए 1 बिलियन डॉलर से ज्‍यादा का निवेश करने की योजना बना रही है। 

महिंद्रा ने अपनी नई EV सब्सिडरी कंपनी के गठन का भी ऐलान किया है। कंपनी को ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट (बीआईआई) से 1,925 करोड़ रुपये का निवेश भी मिल चुका है। दोनों कंपनियां एकसाथ इस सेगमेंट में खुद को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगी। इस पार्टनरशिप के तहत बीआईआई 70,070 करोड़ रुपये तक की वैल्यूएशन पर पैसा निवेश करेगी। यह पैसा कम्पलसरी कनवर्टेबल इंस्ट्रूमेंट्स के रूप में निवेश किया जाएगा। इससे बीआईआई को महिंद्रा की नई ईवी कंपनी में 2.75 फीसदी से 4.76 फीसदी के बीच हिस्सेदारी मिल जाएगी। 
 
महिंद्रा एंड महिंद्रा में ऑटो एंड फार्स सेक्टर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरिकर ने बताया है कि कंपनी देश में इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लीडिंग पोजिशन पर आने के लिए काम कर रही है। कंपनी आने वाले दिनों में बेहतरीन डिजाइन, लेटेस्ट टेक्नॉलजी और शानदार बैटरी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने बताया है कि वह 15 अगस्त को ब्रिटेन में अपनी 3 इलेक्ट्रिक कारों के कॉन्सेप्ट मॉडल को पेश करेगी। वहीं, सितंबर में महिंद्रा XUV400 को इंडियन मार्केट में पेश करने की तैयारी है। इससे पहले, महिंद्रा ने एक इलेक्ट्रिक एसयूवी के केबिन के इंटीरियर्स को टीज किया था। तब यह नहींं बताया गया था कि वह किस मॉडल से जुड़ा है। माना जा रहा है कि कंपनी तीनों महिंद्रा एसयूवी के लिए एक जैसा डिजाइन चुन सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.