90Km रेंज और 3.5 घंटे में फुल चार्ज होने वाला Lvneng NCE-S इलेक्ट्रिक स्‍कूटर लॉन्‍च, जानें कीमत

लनेंग एक चीनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर है, जो यूरोप के मार्केट में फोकस कर रही है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 जुलाई 2022 13:13 IST
ख़ास बातें
  • यह स्‍कूटर किसी कंप्‍यूटर मशीन से कम नहीं है
  • यह यूजर के कम्‍फर्ट और स्‍टाइल को उम्‍दा बनाता है
  • ऐप से कनेक्‍ट होकर यह कई हाईटेक फीचर ऑफर करता है

कंपनी फ्रांस में अबतक 8 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर पेश कर चुकी है।

इलेक्ट्रिक टू व्‍हीलर मेकर लनेंग (Lvneng) ने फ्रांस में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। NCE-S नाम का यह इलेक्ट्रिक स्‍कूटर 56 मील (लगभग 90 किलोमीटर) की टॉप स्‍पीड का दावा करता है और इतनी ही रेंज भी देता है। लनेंग का कहना है कि उसका नया ई-स्कूटर महज 8 सेकंड में 100 मीटर डैश को पूरा कर सकता है। लनेंग एक चीनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मेकर है, जो यूरोप के मार्केट में फोकस कर रही है। कंपनी फ्रांस में अबतक 8 इलेक्ट्रिक स्‍कूटर पेश कर चुकी है। चीनी कंपनी होने के बावजूद लनेंग प्रीमियम फीचर्स, हाई-क्‍वॉलिटी और परफॉर्मेंस पर फोकस करती है। यही वजह है कि कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स प्रीमियम कैटिगरी में आते हैं। 

हालिया लॉन्‍च की बात करें, तो लनेंग NCE-S स्कूटर के रिटेल प्राइस 6,999 यूरो (लगभग 5,65,315 रुपये) हैं। लनेंग का यह स्‍कूटर किसी कंप्‍यूटर मशीन से कम नहीं है। यह यूजर के कम्‍फर्ट और स्‍टाइल को उम्‍दा बनाता है। इसमें दी गई डुअल LG 72V 34 Ah बैटरी सिंगल चार्ज चार्ज में लगभग 90 किलोमीटर की कंबाइंड रेंज देती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में सिर्फ साढ़े तीन घंटे का समय लगता है।

स्‍कूटर की खूबियों की बात करें, तो Lvneng NCE-S काफी अच्छे अंडरपिनिंग्स से लैस है। सस्पेंशन के लिए इसमें बेसिक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी के साथ रियर मोनोशॉक दिया गया है। इसमें 14-इंच के पहियों दिए गए हैं और एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) मिलता है। टेक्‍नॉलजी के मामले में यह इलेक्ट्रिक स्‍कूटर बहुत आगे है।

मसलन मोबाइल ऐप के जरिए फुल एलईडी लाइटिंग ऑन हो जाती है। स्‍कूटर में फुल-कलर डिस्प्ले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है। और तो और ऐप की मदद से स्‍कूटर को जियोलोकेट किया जा सकता है। दूर से ही स्‍टार्ट किया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर इंटीग्रेटेड अलार्म बजाया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X9s, Find X9 Ultra हो रहे 21 मई को लॉन्च, 200MP कैमरा,7050mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स
  2. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  2. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  3. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  4. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
  6. Google Chrome या Safari में अपना ब्राउजिंग डाटा कैसे करें साफ, ये है आसान तरीका
  7. WhatsApp Plus क्या है और पैसे देकर क्या मिलेगा खास? जानें सभी प्रीमियम फीचर्स
  8. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
  9. लैपटॉप में भी मिलेगा Android जैसा एक्सपीरियंस, Googlebook हुआ ऑफिशियल
  10. Vivo Y60 लेटेस्ट स्मार्टफोन 6500mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.