आ गई च्विंगम जैसी डिस्प्ले, खींच कर बढ़ाओ या मोड़ो, जैसी मर्जी करो इस्तेमाल, फीचर्स हिला देंगे दुनिया

डिस्प्ले पैनल कॉन्टेक्ट लेंस में उपयोग किए जाने वाले हाई क्वालिटी वाले सिलिकॉन सब्सट्रेट से तैयार किया गया है। डिस्प्ले में रबर जैसा लचीलापन है जो इसकी लंबाई को 14 इंच तक बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 नवंबर 2022 10:01 IST
ख़ास बातें
  • LG ने दुनिया की पहली 12 हाई रेजोल्यूशन स्ट्रेचेबल डिस्प्ले पेश की है।
  • एलजी हाई-रेज स्ट्रेचेबल डिस्प्ले के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस शानदार हैं।
  • डिस्प्ले पैनल को हाई क्वालिटी सिलिकॉन सब्सट्रेट से तैयार किया गया है।

Photo Credit: LG

कोरियन टेक दिग्गज एलजी (LG) की डिस्प्ले मेकर ने दुनिया की पहली 12 हाई रेजोल्यूशन स्ट्रेचेबल डिस्प्ले पेश की है। इस इनोवेशन का ऐलान LG डिस्प्ले ने किया था और यह फ्री-फॉर्म टेक्नोलॉजी प्रदान करती है। यह कोरिया के ट्रेड, इंडस्ट्री और एनर्जी मंत्रालय का 2020 से एलजी द्वारा आयोजित एक बड़े स्तर के आर एंड डी प्रोजेक्ट का नतीजा है। टेक्नोलॉजी के चलते डिस्प्ले को बिना किसी खराबी या क्रीज के एक्सटेंड, फोल्ड और ट्विस्ट किया जा सकता है। आइए एलजी की इस डिस्प्ले के बारे में जानते हैं।
 

नई एलजी हाई-रेज स्ट्रेचेबल डिस्प्ले के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
नई एलजी हाई-रेज स्ट्रेचेबल डिस्प्ले 20% स्ट्रेचेबिलिटी, 100पीपीआई रेजोल्यूशन और फुल-कलर RGB वाली पहली डिस्प्ले है। यह काफी फ्लेक्सिबल, ड्यूराबेल और मजबूत है। एलजी उम्मीद करती है कि प्रोडक्ट कमर्शियलाइजेशन के लिए बाजार में पसंद किया जाएगा। 

डिस्प्ले पैनल कॉन्टेक्ट लेंस में उपयोग किए जाने वाले हाई क्वालिटी वाले सिलिकॉन सब्सट्रेट से तैयार किया गया है। डिस्प्ले में रबर जैसा लचीलापन है जो इसकी लंबाई को 14 इंच तक बढ़ा सकता है। नया एलजी स्ट्रेचेबल डिस्प्ले हाई लेवल के स्थायित्व के साथ एक माइक्रो-एलईडी लाइट सोर्स का इस्तेमाल करता है। यह अपने हाई रेजॉल्यूशन के साथ भी स्ट्रॉन्ग इफेक्ट्स का सामना कर सकता है।
Advertisement

LG स्ट्रेचेबल डिस्प्ले फ्लेक्सिबल में एस-फॉर्म स्प्रिंग वायर्ड सिस्टम दिया गया है। यह अपने फॉर्म में 10 हजार बार-बार होने वाले बदलावों का सामना कर सकता है, जिससे इसकी मजबूती का पता चलता है। एलजी डिस्प्ले ने 2020 से प्रोडक्ट तैयार करने के लिए दक्षिण कोरिया में इंडस्ट्रयल-एकेडमिक सेक्टर में 20 ऑग्रेनाइजेशन के साथ सहयोग किया है। स्ट्रेचेबल डिस्प्ले को कर्व्ड सरफेस से आसानी से जोड़ा जा सकता है। यह कमर्शियल ऐप्लिकेशंस के लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है।

उपलब्धता की बात करें तो फिलहाल यह साफ नहीं है कि स्ट्रेचेबल डिस्प्ले मार्केट में कब आएगी। स्मार्टफोन मार्केट छोड़ने से पहले LG इनोवेटिव सर्विस में सबसे आगे रहा है। नई स्ट्रेचेबल डिस्प्ले को सभी सेक्टर्स में काफी पसंद किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG Display, LG, LG Stretchable Display

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  2. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  9. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  10. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.