• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 510 KM रेंज वाली लंदन की ये इलेक्ट्रिक टैक्सी अब दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी, पीछे बैठ सकती हैं 6 सवारी

510 KM रेंज वाली लंदन की ये इलेक्ट्रिक टैक्सी अब दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी, पीछे बैठ सकती हैं 6 सवारी

LEVC ने भारत में एक्सक्लूसिव मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (Exclusive Motors Private Limited) के साथ साझेदारी की है, जो भारत में कुछ अन्य लग्ज़री ब्रांड्स के वितरक भी है।

510 KM रेंज वाली लंदन की ये इलेक्ट्रिक टैक्सी अब दिल्ली की सड़कों पर दौड़ेगी, पीछे बैठ सकती हैं 6 सवारी

LEVC TX को कार में मौजूद Volvo इंजन चार्ज करता है

ख़ास बातें
  • LEVC TX इलेक्ट्रिक टैक्सी भारत में करने वाली है एंट्री
  • कंपनी ने भारत में एक्सक्लूसिव मोटर्स से की साझेदारी
  • गाड़ी में मौजूद Volvo इंजन से चार्ज होगा इसका बैटरी पैक
विज्ञापन
लंदन की लोकप्रिय टैक्सी अब भारत आ रही है, लेकिन कुछ बदलावों के साथ। LEVC अपनी लंदन टैक्सी के लिए जानी जाती है और अब, कंपनी दिल्ली में अपनी टैक्सी ला रही है, वो भी इलेक्ट्रिक मॉडल के रूप में। LEVC TX नाम का यह मॉडल बाहर से देखने में बिल्कुल आईकॉनिक लंदन टैक्सी जैसा है, लेकिन इसके पावरट्रेन में कुछ बदलाव भी हैं। LEVC TX में मौजूद बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 101 किलोमीटर की दूरी तय करता है, लेकिन इसमें लगा 1.5-लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल Volvo इंजन टैक्सी के बैटरी पैक को चार्ज भी करता है, जिससे इसकी कुल रेंज 510 किलोमीटर हो जाती है। हालांकि, इसे बाहरी सोर्स से भी चार्ज किया जा सकता है। 

LEVC ने भारत में एक्सक्लूसिव मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड (Exclusive Motors Private Limited) के साथ साझेदारी की है, जो भारत में कुछ अन्य लग्ज़री ब्रांड्स के वितरक भी है। बता दें कि LEVC भले ही लंदन स्थित कंपनी है, लेकिन इसका स्वामित्व चीनी कार निर्माता कंपनी Geely के पास है। कंपनी को आपार सफलता समर्पित ब्लैक कैब को लंदन में पेश करने के बाद मिली। कंपनी ने TX (इलेक्ट्रिक) को लंदन में 2017 में पेश किया था और अब, यह जल्द आपको दिल्ली की सड़कों पर भागती नज़र आएगी। 

एक्सक्लूसिव मोटर्स के प्रबंध निदेशक, सत्य बागला (Satya Bagla) का कहना है कि भारत इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक उभरता हुआ बाजार है, और एलईवीसी के लिए देश में एंट्री करने का इससे अच्छा समय नहीं हो सकता।

बताते चलें कि LEVC TX में पीछे छह लोग सफर कर सकते हैं। आसानी से अंदर घुसने के लिए इसका पिछला डोर 90 डिग्री एंगल पर खुल सकता है। जैसा की हमने बताया यह इलेक्ट्रिक हाइब्रिड टैक्सी फुल इलेक्ट्रिक मोड पर चलती है और वोल्वो के 81hp, 1.5-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन द्वारा रिचार्ज होती। हालांकि इसे बाहरी पावर सोर्स से भी चार्ज किया जा सकता है। 

इसमें 33kWh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है, जो 110kW सीमेंस-निर्मित इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। जब बैटरी पैक का चार्ज कम हो जाता है, तो उस समय पेट्रोल इंजन काम करना शुरू करता है और बैटरी को चार्ज करता है। इससे यह फुल इलेक्ट्रिक रहते हुए लंबी रेंज देने में सक्षम होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  3. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  7. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  8. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  9. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »